RGI : CURRENT EVENTS

08-03-2019 : 3 राधारमण में वार्षिकोत्सव विहान फैशन शो जलवा शाहरूल बने मिस्टर आरजीआई तो शिवानी बनीं मिस आरजीआई भोपाल

राधारमण में वार्षिकोत्सव विहान फैशन शो जलवा
शाहरूल बने मिस्टर आरजीआई तो शिवानी बनीं मिस आरजीआई
भोपाल। राधारमण समूह के राज्यस्तरीय वार्षिकोत्सव विहान के रंगबिरंगी चमचमाती रोशनी और म्यूजिक के बीच राधारमण परिसर के ऑडिटोरियम में अलग-अलग थीम पर तैयार होकर आए विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव विहान 2019 के अंतिम दिन रैम्प पर फैशन का जलवा बिखेरा। पूरे कान्फीडेंस और प्रोफेशनल लुक में नजर आ रहे इन विद्यार्थियों ने एकबार तो किसी बड़े फैशन शो का अहसास करा दिया। सभी प्रतिभागियों में मिस्टर और मिस टाइटल को अपने नाम करने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का उत्साह दिखा। लगभग दो घण्टे तक चले इस शो में डिज्नी, वेस्टर्न, ट्रेडिशनल तथा मिलिट्री थीम पर विद्यार्थियों ने आकर्षक कपड़ों में रैम्प वॉक किया। पूर्व मिस भोपाल एवं मेकअप आर्टिस्ट रचना शेरवानी ने सभी प्रतिभागियों को जज किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर शाहरूल इकबाल को मिस्टर आरजीआई तो शिवानी को मिस आरजीआई का खिताब दिया गया। वहीं वेस्टर्न थीम के लिए प्रशांन को मिस्टर हैण्डसम तथा नैना को मिस दीवा की उपाधि मिली। मिलिट्री थीम में जावेद रजा को मिस्टर ब्रेव तथा तेजस्वनी पवार को मिस ब्रेव टाइटल से नवाजा गया। 
कार्यक्रम के अंत में राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना एवं डायरेक्टर प्रोफेसर जे एल राणा ,सीनियर डायरेक्टर डॉ गायत्री अग्निहोत्री डायरेक्टर डॉ आर के पांडे, डायरेक्टर डॉ. शैलेन्द्र लारिया,डायरेक्टर डॉ अनुराग जैन,डायरेक्टर डॉक्टर एल के ओमरे,ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।श्री सक्सेना ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि विहान वार्षिकोत्सव का समूह के विद्यार्थियों को वर्षभर इंतजार रहता है। इस उत्सव में वे आउटडोर व इनडोर गेम्स सहित तकनीकी प्रतियोगिताओं, सिंगिंग, डांस व फैशन शो आदि के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। 

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण में वार्षिकोत्सव विहान फ - 08-03-2019                