Title : महर्षि चरक जयंती के अवसर पर राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल के प्रचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग द्वारा महर्षि चरक जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाDetails : महर्षि चरक जयंती के अवसर पर राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल के प्रचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग द्वारा महर्षि चरक जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, जबलपुर के प्रधानाचार्य डॉ.एल.एल. अहिरवाल उपस्थित होते हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा आचार्य चरक का पूजन वंदन के साथ हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एल.एल. अहिरवाल ने आचार्य चरक के आयुर्वेद में योगदान को याद करते हुए कहा कि महर्षि चरक ने चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की.
संस्था के प्रचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आचार्य चरक की जयंती पर हम उनके योगदान को याद करते हैं एवं उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हैं. संस्था के उपप्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी ने आचार्य चरक द्वारा बताए दिनचार्य, ऋतुचर्या एवं निरोगी जीवन जीने के सुत्रो पर विस्तार प्रकाश डाला एवं संहिता सिद्धांत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुन्दन डोडवे ने महर्षि चरक की जीवनी पर विस्तार प्रकाश डाला.
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महर्षि चरक का परिचय एवं चरक संहिता के महत्ता का वर्णन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा चरक संहिता के श्लोक का संगीतमय पाठन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवानी पाटकार ने किया. इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय के डॉ. पारस नाथ पारस, डॉ. दर्पण गाँगिल, डॉ. कोमल मोटघारे सहित समस्त शैक्षणिक व चिकित्सकीय स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।.