Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट बंसल और ट्रूबा ने जीते लीग मुकाबले
Details : राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट बंसल और ट्रूबा ने जीते लीग मुकाबले राधारमण ग्रुप परिसर में आज से राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 23 नवंबर तक जारी रहेगा। टूर्नामेंट में राज्य के विभिन्न कॉलेजों की कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 20:20 फॉर्मेट में खेली जा रही है। कल टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन समारोह में आरजीपीवी के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. के.टी. चतुर्वेदी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले दिन के मैचों का रोमांच आज टूर्नामेंट के पहले दिन दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में जेएनसीटी और बंसल कॉलेज की टीमें आमने-सामने थीं। जेएनसीटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंसल कॉलेज की टीम ने 7 विकेट खोकर 111 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत में बल्लेबाज रोहन (26 रन) और अमन बंसल (19 रन) की अहम भूमिका रही। गेंदबाजी में इंतिखाब अहमद ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरा मैच ट्रूबा और टेक्नोक्रेट्स कॉलेज के बीच खेला गया। टेक्नोक्रेट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। जवाब में ट्रूबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 121 रन बना लिए और मैच 5 विकेट से जीत लिया। ट्रूबा के कीर्ति पाल शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।.

 

 राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट बंसल और ट्रूबा ने जीते लीग मुकाबले  - 15-11-2024