Title : राधारमण परिवार में होली का रंगारंग उत्सव!Details : राधारमण परिवार में होली का रंगारंग उत्सव!
राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति में समूह परिसर में फूलों की होली के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया।
संगीत, रंग और सौहार्द के इस आयोजन में राधारमण परिवार के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक उल्लास ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।
होली के इस पावन अवसर पर राधारमण परिवार की ओर से सभी को रंगों भरी शुभकामनाएं!.
राधारमण परिवार में होली का रंगारंग उत्सव! - 12-03-2025