Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान
Details : राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को मिली भविष्य की तकनीक की गहन जानकारी भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई छात्रों के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के वक्ता मिरैकल आईटी ग्रुप के एआई विशेषज्ञ गौरव नेमा थे जिन्होंने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनरेटिव एआई वर्तमान समय में टेक्स्ट जनरेशन, इमेज सिंथेसिस और ऑटोमेशन जैसे अनुप्रयोगों के माध्यम से उद्योगों को नए रूप में ढाल रहा है। उन्‍होंने छात्रों को एआई के प्रमुख सिद्धांतों, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और शोध की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समूह के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को नवाचार और उभरती तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र भविष्य की तकनीकों से न केवल परिचित हों, बल्कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करें। जनरेटिव एआई पर यह व्याख्यान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।.

 

 राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 10-05-2025