Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - बंसल और आर.ई.सी. की जीत
Details : भोपाल. राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के दूसरे दिन राधारमण खेल मैदान में मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग जैन (निदेशक, आर.ई.सी.) तथा डॉ. विशाल गुप्ता (प्राचार्य एवं खेल अधिकारी, आर.जी.आई.) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन पर जोर दिया। दिन के शुरुआती निर्धारित मैच में एन.आर.आई. टीम समय पर मैदान में उपस्थित न होने के कारण आर.ई.सी. को वॉकओवर से जीत मिली। इसके बाद मुख्य मुकाबले में एस.आइ.आर.टी. और बंसल के बीच तीव्र टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.आइ.आर.टी. ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। आसिफ ने 28 रन, नाइटिक ने 23 रन और तरुण एस.आर. ने नाबाद 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंसल टीम ने संयम और जोश से बल्लेबाज़ी करते हुए 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए अनुज ने नाबाद 36 रनों की समयोचित और मैच-विजयी पारी खेली। मैच में प्रभावशाली गेंदबाज़ी करने वाले विष्णु बागड़ी (बंसल) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।.

 

 राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - बंसल और आर.ई.सी. की जीत - 19-11-2025                


 राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - बंसल और आर.ई.सी. की जीत - 19-11-2025