Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रूबा ने एल.एन.सी.टी. को 17 रनों से हराया – ध्रुव सिंह बने मैन ऑफ द मैच
Details : भोपाल। राधारमण समूह के खेल परिसर में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत आज खेले गए क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में ट्रूबा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एल.एन.सी.टी. (LNCT) को 17 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ट्रूबा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 113 रन, 8 विकेट खोकर एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुमित पटेल ने 30 रन, उत्कर्ष पांडे ने 27 रन (16 गेंद) और कप्तान अमित ठाकुर ने 21 रन का योगदान दिया। एल.एन.सी.टी. की ओर से योगेश पालीवाल और श्रेयान्श राजपूत ने क्रमशः 2 और 1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एल.एन.सी.टी. की शुरुआत धीमी रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। निर्धारित 20 ओवर में टीम 96 रन, 5 विकेट ही बना सकी और 17 रनों से मुकाबला हार गई। बल्लेबाज़ी में सुमित पटेल ने 56 गेंदों पर 30 रन, जबकि श्रेयान्श राजपूत ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। ट्रूबा की जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के घातक गेंदबाज़ ध्रुव सिंह का रहा, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से मैच का रुख पलट दिया। ध्रुव सिंह ने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाज़ों को टिकने नहीं दिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।.

 

 राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रूबा ने एल.एन.सी.टी. को 17 रनों से हराया  - 26-11-2025