Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

 

press covrege

राधारमण के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा परीक्षाओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन
28-07-2025

भोपाल। राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। सिविल इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर में दीपक कुमार 9.04 एसजीपीए के साथ पहले स्थान पर रहे। उनके बाद अभिषेक कुमार ने 8.28 एसजीपीए के साथ दूसरा और जगजीतन कुमार ने 7.92 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सुगंधा कुमारी 8.92 एसजीपीए के साथ टॉपर रहीं। रौशन राज और मोहित पांडाग्रे ने 8.77-8.77 एसजीपीए हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर में सुखसागर बार्डे ने 8.28 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुशमेश कुमार पांडेय और सोहैल आलम ने 8.20-8.20 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान साझा किया। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह लगातार छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार देने के लिए प्रयासरत है।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज ने जागरूकता नाटक के जरिए मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
15-07-2025

भोपाल। राधारमण नर्सिंग कॉलेज द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ में एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अधिक जनसंख्या के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं जैसे परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण फैलाना था। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम थी— युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. डॉ. वेनिस मारिया डेविड ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को समाज से सीधे जुड़ने और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जैन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, राधारमण संस्थान हमेशा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत यह जागरूकता नाटक जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक संतुलन के महत्व को लेकर एक सराहनीय पहल है।

  More Detail
press covrege

राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो का आयोजन छात्रों ने जाना पीसीओडी का कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक समाधान
07-07-2025

भोपाल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) की जटिलताओं, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी एमपी चैप्टर से पधारी मुख्य वक्ता डॉ. टीना गुप्ता ने पीसीओडी को लेकर जानकारी दी और छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी किया। डॉ. दीक्षा पंढरीपांडे ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से रोग के कारण और समाधान बताए, वहीं डॉ. गोविंद मोयल ने मोटापे और पीसीओडी के संबंध को सरल भाषा में समझाया। सवालों के सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आधुनिक व पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का संतुलन छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। राधारमण समूह हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

  More Detail
press covrege

राधारमण में सोशल मीडिया की लत और शिक्षा पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
23-06-2025

भोपाल । राधारमण ग्रुप के अंतर्गत संचालित *राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस* में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए *इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD) भोपाल चैप्टर* द्वारा एक अंतरमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था – **सोशल मीडिया की लत शिक्षा और विकास को कैसे प्रभावित करती है?** इस प्रतियोगिता में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के बी.टेक द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए विजेताओं को ISTD द्वारा 21 जून को अरेरा क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। छात्र *नंदलाल राठौर (बी.टेक, सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि *अमन शर्मा (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने द्वितीय स्थान और *गौरी क्षीरसागर (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अतिरिक्त *आयुषी सटपूते (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को ISTD भोपाल चैप्टर की ओर से सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं और उनमें समसामयिक विषयों पर सोचने, लिखने और अभिव्यक्त करने की क्षमता को बढ़ावा देती हैं।

  More Detail
press covrege

राधारमण समूह में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21-06-2025

भोपाल स्थित राधारमण समूह के विभिन्न संस्थानों में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं राधारमण नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। योग दिवस का उद्देश्य इस प्राचीन भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता फैलाना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में योग के महत्व को उजागर करना रहा। इस अवसर पर योग गुरु श्रीमती शशि सूद, योग गुरु श्री एस.डी. सूद, सेवानिवृत्त आबकारी उप आयुक्त श्री राघवेंद्र उपाध्याय तथा आईईसीएसएमई अध्यक्ष डॉ. विजय तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग गुरुओं द्वारा विभिन्न योगासनों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्रों और स्टाफ ने ध्यानपूर्वक देखा और सीखा। राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मकरासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर राधारमण समूह के सभी कॉलेजों के निदेशकगण और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी संस्थानों में छात्रों को योग की महत्ता, नियमित अभ्यास के लाभ और जीवनशैली में इसके समावेश पर जागरूक किया गया। राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, योग भारत की अमूल्य देन है, जो न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी संतुलित करता है। राधारमण समूह का प्रयास है कि हमारे छात्र न केवल तकनीकी और व्यावसायिक रूप से दक्ष बनें, बल्कि योग जैसे जीवन उपयोगी अभ्यासों से भी जुड़ें ताकि वे एक संतुलित और सशक्त जीवन जी सकें।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन मिस्टर और मिस फ्रेशर का हुआ चयन
15-06-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विगत दिवस बीएससी नर्सिंग 2024-25 बैच के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस रंगारंग आयोजन की मेज़बानी बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्रों ने की। इस कार्यक्रम में राधारमण समूह के चेयरमेन आर. आर. सक्सेना, समूह निदेशक, डॉ. पी. के. लाहिरी, प्राचार्य डॉ. वेनिस एम. डेविड एवं सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. वेनिस डेविड ने छात्रों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया और नए छात्रों का स्वागत किया। फ्रेशर पार्टी में रैंप वॉक, डांस, कामेडी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस्टर फ्रेशर का खिताब अंकित रजक और मिस फ्रेशर का खिताब अंजलि सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। फ्रेशर पार्टी जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलता है।

  More Detail
press covrege

विश्व पर्यावरण दिवस पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ वृक्षारोपण
05-06-2025

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग सत्र 2022-23 एवं 2024-25 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री सक्सेना ने परिसर में जामुन, आम, मौसंबी और रामफल के पौधे रोपे। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ प्लास्टिक एवं अन्य हानिकारक वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए, ताकि पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित रखा जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक बनें और अपने आस-पास के लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और स्टाफ ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण सरंक्षण की शपथ ली।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
28-05-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग सत्र 2022-23 एवं 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समूह के आरईसी सेमिनार हॉल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता समूह के अध्यक्ष आर. आर. सक्सेना ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल ज्ञान नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और संवेदना का पेशा है। जो छात्र आज शपथ ले रहे हैं, वे भविष्य में समाज के लिए आशा की किरण बनेंगे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नीता भिड़े, उप प्राचार्य, एसएआईएमएस यूनिवर्सिटी, इंदौर थीं जबकि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रो. वेनिस मारिया डेविड के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा कर नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशा बनाया। विद्यार्थियों ने उनकी प्रेरणा से नर्सिंग शपथ लेकर सेवा, समर्पण और संवेदना के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

  More Detail
press covrege

राधारमण में "ब्लॉकचेन की शुरुआत" विषय पर संगोष्ठी आयोजित भविष्य की डिजिटल क्रांति को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
24-05-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Hack Tour India के सहयोग से आज ब्लॉकचेन की शुरुआत: विकेन्द्रीकृत तकनीक पर एक इंटरएक्टिव सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनिरुद्ध सिंह चौहान और जतिन साहिजवानी उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने ब्लॉकचेन तकनीक की बारीकियों, इसके वर्तमान उद्योग में उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि किस प्रकार विकेन्द्रीकृत तकनीक आने वाले समय में डिजिटल दुनिया को नया स्वरूप देने वाली है। सत्र के दौरान एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा लक्ष्य छात्रों को तकनीकी दुनिया की नवीनतम और क्रांतिकारी अवधारणाओं से परिचित कराना है। ब्लॉकचेन जैसी तकनीकें न केवल भविष्य का निर्माण कर रही हैं, बल्कि छात्रों को नए करियर विकल्पों के लिए तैयार भी कर रही हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम उनके तकनीकी दृष्टिकोण को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  More Detail
press covrege

राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के डिप्लोमा के छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन
22-05-2025

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। यह डिप्लोमा परीक्षा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में 7.56 एसजीपीए के साथ पीयूष मालवी ने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 6.72 एसजीपीए हासिल कर अलीम आलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग में मोहम्मद अमानुल्लाह ने 7.24 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 6.92 एसजीपीए के साथ अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में अफाक आलम ने 7.92 एसजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रामेंद्र कुमार 7.8 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अनिसुर रहमान 7.36 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
17-05-2025

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल (म.प्र.) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान की प्राचार्य डॉ. प्रो. वेनिस एम. डेविड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रातीबड़ में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जिएं विषय पर प्रस्तुति दी गई, जिसका उद्देश्य उच्च रक्तचाप की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के प्रति आमजन में जागरूकता लाना था। इस कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और रोगियों की उच्च रक्तचाप की जांच भी की। साथ ही उन्होंने इसके कारण, लक्षण, निवारक उपाय और उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नेहा भारती, प्रो. अंकिता एस. एंड्रयूज, प्रो. अनूप सोलंकी, सुश्री श्वेता राय (सहायक प्रोफेसर), सुश्री श्रद्धा यादव, सुश्री प्रीति एम, सुश्री वेरोनिका, सुश्री सोनाक्षी एवं सुश्री महिमा (नर्सिंग ट्यूटर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार (बीएमओ) एवं डॉ. अनुकृति सिंह (चिकित्सा अधिकारी), पीएचसी रातीबड़ भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों द्वारा मिले फीडबैक से यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी और जानकारीपूर्ण रहा। इस मौके पर *राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना जी ने कहा: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राधारमण ग्रुप की यह पहल सराहनीय है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य संवाद न सिर्फ ज्ञानवर्धक था, बल्कि सामाजिक जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। हमारा संस्थान सदैव समाज सेवा और जनहित के ऐसे प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है।

  More Detail
press covrege

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे
13-05-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। इस अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग (2024-25) के छात्रों ने एक प्रभावशाली पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, उनके योगदान और इस वर्ष की थीम हमारी नर्सें। हमारा भविष्‍य। नर्सों की देखभाल से अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत होती है। को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मरियम सोनी, मैट्रन, हमीदिया हॉस्पिटल, भोपाल एवं श्रीमती सुसम्मा अब्राहम, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, हमीदिया हॉस्पिटल रहीं। उन्होंने नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। वे मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उनके अधिकारों की भी रक्षा करती हैं। उनका समर्पण और करुणा ही उन्हें विशेष बनाता है। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा नर्सिंग कोई साधारण पेशा नहीं है, यह सेवा, सहानुभूति, समर्पण और सतत दक्षता का पर्याय है। नर्सें केवल रोगियों की देखभाल नहीं करतीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने की सबसे मजबूत कड़ी भी होती हैं। आज के दौर में जब हेल्थकेयर सेक्टर वैश्विक अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, तब नर्सों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी नर्सिंग सेवा को श्रद्धांजलि दी। इस सफल आयोजन के लिए संस्थान की प्राचार्या और फैकल्टी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  More Detail
press covrege

राधारमण में जनरेटिव एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को मिली भविष्य की तकनीक की गहन जानकारी
10-05-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई छात्रों के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के वक्ता मिरैकल आईटी ग्रुप के एआई विशेषज्ञ गौरव नेमा थे जिन्होंने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनरेटिव एआई वर्तमान समय में टेक्स्ट जनरेशन, इमेज सिंथेसिस और ऑटोमेशन जैसे अनुप्रयोगों के माध्यम से उद्योगों को नए रूप में ढाल रहा है। उन्‍होंने छात्रों को एआई के प्रमुख सिद्धांतों, भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और शोध की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समूह के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने अपने उदबोधन में छात्रों को नवाचार और उभरती तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि हमारे छात्र भविष्य की तकनीकों से न केवल परिचित हों, बल्कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करें। जनरेटिव एआई पर यह व्याख्यान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।

  More Detail
press covrege

राधारमण के छात्रों ने लहराया परचम
10-05-2025

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने पॉलीटेक्निक सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया है। यह परीक्षा राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी। प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में 7.88 एसजीपीए के साथ सुखसागर बार्डे ने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अनूप कुमार प्रजापति 7.64 एसजीपीए हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुष्मेश कुमार पांडे 7.6 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सिविल इंजीनियरिंग में दीपक कुमार ने 8.4 एसजीपीए अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में मोहित पंडाग्रे ने 8.29 एसजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुगंधा कुमारी 8.14 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार धीरज कुमार कुमार 8 एसजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  More Detail
press covrege

राधारमण में व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
05-05-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा विगत दिवस एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित था। सेमिनार में विशेषज्ञ के रूप में आये विकास पटेल ने व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश, कॉम्पिटिटिव इंग्लिश, सॉफ्ट स्किल्स और बॉडी लैंग्वेज के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री पटेल ने बताया कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में तकनीकी ज्ञान से नौकरी तो मिल सकती है, लेकिन व्यक्ति की पहचान, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता उसके व्यक्तित्व पर निर्भर करती है। उन्होंने आत्म-जागरूकता, प्रभावी संप्रेषण (कम्युनिकेशन स्किल्स), भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस) और सकारात्मक दृष्टिकोण (पॉजिटिव एटीट्यूड) को सफलता के लिए आवश्यक गुण बताया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और कार्यशाला के दौरान श्री पटेल से अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा: हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। ऐसे सेमिनार युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और संप्रेषण जैसे गुणों से सुसज्जित करते हैं, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाते हैं।

  More Detail
press covrege

राधारमण में साइबर अपराध पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
29-03-2025

भोपाल: राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस मुख्यालय, भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक (CID) प्रदीप मिश्रा थे, जो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 5 के 25 लाख विजेता रह चुके हैं और KBC-8 में विशेषज्ञ पैनल के सदस्य के रूप में भी शामिल रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और वक्ता महेश श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की। कार्यशाला में छात्रों को साइबर अपराध, फिशिंग अटैक, डॉक्यूमेंट्री फ्रॉड, एथिकल हैकिंग, और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदीप मिश्रा ने बताया कि साइबर सुरक्षा आज के दौर में सिर्फ आईटी पेशेवरों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, पहचान की चोरी और डिजिटल फर्जीवाड़े से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। विशेषज्ञ महेश श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने साइबर सुरक्षा के नवीनतम तरीकों और एथिकल हैकिंग के महत्व को भी समझाया। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने उनके समाधान सुझाए। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा कि, डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। हमारा संस्थान विद्यार्थियों को सिर्फ तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराता है। इस तरह की कार्यशालाएं हमारे छात्रों को न केवल जागरूक करती हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल खतरों से बचने और सुरक्षित रहने की प्रेरणा भी देती हैं। कार्यशाला के समापन पर छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

  More Detail
press covrege

राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय में फार्माकोविजिलेंस अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित
29-03-2025

राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय में फार्माकोविजिलेंस अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित भोपाल, 26 मार्च 2025: राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय में फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय अष्टांग आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, इंदौर के फार्माकोविजिलेंस विभाग के जे.आर.एफ. डॉ. तेजस पोरवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। डॉ. पोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पैथियों की औषधियों से ज्ञात या अज्ञात साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। डॉक्टरों की यह नैतिक एवं पेशेवर जिम्मेदारी है कि वे सभी ज्ञात साइड इफेक्ट्स की रिपोर्ट शासन अथवा संबंधित संस्था को करें, जिससे रोगियों को सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि फार्माकोविजिलेंस की अवधारणा पश्चिमी देशों, विशेष रूप से अमेरिका और ब्रिटेन में बहुत पहले विकसित हो चुकी थी। उन्होंने एक ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक फार्मा उत्पाद के गंभीर साइड इफेक्ट्स के कारण 107 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद अमेरिका में 1938 में फ़ूड एंड ड्रग कंट्रोल एक्ट लागू किया गया, जिससे औषधियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा। उन्होंने औषधि सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे चिकित्सा क्षेत्र के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद मोयल द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दर्पण गाँगिल ने दिया। इस अवसर पर राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय के डॉ. पारसनाथ पारस, डॉ. हर्षर्दा हटले, डॉ. रश्मी खरे, डॉ. नीतू डोंगरे सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा: फार्माकोविजिलेंस चिकित्सा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो चिकित्सा क्षेत्र को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे विद्यार्थी और शिक्षक न केवल जागरूक होते हैं बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।

  More Detail
press covrege

RITS, भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
18-03-2025

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऊर्जा उत्पादन एवं वितरण में प्रगति विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों, ऊर्जा भंडारण के हालिया रुझानों, वितरित ऊर्जा संसाधनों तथा पावर सेक्टर में तकनीकी उन्नयन की गहन जानकारी दी गई।

  More Detail
press covrege

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, साहिल सोलंकी की धमाकेदार परफॉर्मेंस पर झूमें दर्शक
07-03-2025

राधारमण विहान फेस्ट का शानदार आगाज, साहिल सोलंकी की धमाकेदार परफॉर्मेंस पर झूमें दर्शक

  More Detail
press covrege

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, रातीबड़ में आयोजित तीन दिवसीय विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
05-03-2025

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, रातीबड़ में आयोजित तीन दिवसीय विहान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फ़ाइनल मुकाबले में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें आरसीपी टीम ने 24-18 के स्कोर से जीत दर्ज की और विजेता बनी।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 NEXT