Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

Title : राधारमण कॉलेज में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर तकनीक में उन्नति विषय पर व्याख्यान
Details : राधारमण कॉलेज में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर तकनीक में उन्नति विषय पर व्याख्यान भोपाल, 21 अगस्त 2024: राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर तकनीक में उन्नति विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वरुण प्रताप सिंह और इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रोफेसर असीम श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित किया। प्रोफेसर वरुण प्रताप सिंह और प्रोफेसर असीम श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन और सौर तकनीक का संयोजन न केवल स्थिरता को बढ़ावा देता है, बल्कि जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को भी कम करता है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा की तकनीक से पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है, और यह भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो सकता है। उन्‍होंने इस व्याख्यान में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर तकनीक के कुछ प्रमुख लाभों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन, पारंपरिक वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण करते हैं और सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो हमारे ग्रह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राधारमण समूह के अध्यक्ष आर. आर. सक्सेना ने इस व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उभरती हुई तकनीकों के प्रति जागरूक करने और उनके ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को इस ज्ञान को अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स में लागू करने के लिए प्रेरित किया।.

 राधारमण कॉलेज में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर तकनीक में उन्नति विषय पर व्याख्यान  - 21-08-2024                