Title : राधारमण के विवेक और अमन आरजीपीवी नेशनल टीम में चयनितDetails : राधारमण के विवेक और अमन आरजीपीवी नेशनल टीम में चयनित
भोपाल: राधारमण समूह के दो होनहार विद्यार्थी, विवेक गिरी और अमन ठाकरे, का चयन आरजीपीवी की नेशनल क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम 9 जनवरी से कोटा (राजस्थान) में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
विशेष रूप से, नेशनल टीम की कप्तानी विवेक गिरी को सौंपी गई है, जो समूह और प्रदेश दोनों के लिए गर्व की बात है।
राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने चयनित विद्यार्थियों और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनसे आग्रह किया कि वे नेशनल टूर्नामेंट में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करें।
उल्लेखनीय है कि राधारमण समूह पिछले दस वर्षों से अधिक समय से आरजीपीवी के सहयोग से राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है। इन प्रयासों से समूह ने क्रिकेट को प्रदेश स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।.
राधारमण के विवेक और अमन आरजीपीवी नेशनल टीम में चयनित - 07-01-2025