Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Details : राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल, 24 जनवरी: राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी (RCP) में नैनोटेक्नोलॉजी और सतत दवा विकास: अवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ आज राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर.आर. सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के पहले दिन सीएसआईआर-एएमपीआरआई के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और समन्वयक, डॉ. प्रभात कुमार बघेल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शीघ्र पता लगाने के लिए नई तकनीकों के विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. बघेल ने बताया कि कैसे नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग चिकित्सा विज्ञान को और अधिक उन्नत और प्रभावी बना सकता है। इसके साथ ही, जगरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल के फार्मेसी संकाय के डीन एसोसिएट और प्रोफेसर डॉ. राजेश पवार ने नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग और उसकी संभावनाओं पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने नैनोटेक्नोलॉजी के माध्यम से दवा वितरण प्रणाली को अधिक कुशल और सटीक बनाने के लिए अपने शोध और अनुभव साझा किए। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. एस.के. लारिया और प्रोफेसर डॉ. बृजेश सिरोही के संयोजन में किया जा रहा है। यह आयोजन Scan Research Laboratories और GPAT Discussion Centre, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया है। सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने नैनोटेक्नोलॉजी और ग्रीन केमिस्ट्री जैसे विषयों पर विचार साझा किए। सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पहले दिन के तकनीकी सत्रों से प्राप्त जानकारी और नवाचारों की सराहना की। सम्मेलन का दूसरा दिन 25 जनवरी को पोस्टर प्रजेंटेशन और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा। राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ने चिकित्सा विज्ञान और नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध और नवाचार के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।.

 

 राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ  - 24-01-2025