Title : राधारमण ग्रुप में गणतंत्र दिवस का आयोजन Details : राधारमण ग्रुप में गणतंत्र दिवस का आयोजन
आज 26 जनवरी 2025 को राधारमण ग्रुप के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूह के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस आयोजन में राधारमण परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और देशभक्ति के जोश से सभी ने मिलकर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
राधारमण ग्रुप शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को हमेशा निभाता रहेगा। आइए, हम सभी मिलकर इस गणतंत्र दिवस पर अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें।
जय हिंद! जय भारत!.
राधारमण ग्रुप में गणतंत्र दिवस का आयोजन - 26-01-2025