Title : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमणDetails : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
भोपाल। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल" के छात्रों ने संत हिरदाराम नेचुरोपेथी आरोग्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया, जिसमें नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ रमेश तिलानी जी ने प्राकृतिक चिकित्सा से बीमारियों से बचाव और चिकित्सा की व्यावहारिक जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्वस्थ्यवृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. एन. पारस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजू मीणा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद में ही समाहित हे जिसके फायदे बहुत हे और नुकसान बिल्कुल नहीं अत हमें हमे जीवन में इसका अनुसरण करना चाहिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री भूपेंद्र मिश्रा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और इसे उनके शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया।
राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल.
राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण - 31-01-2025