Title : विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन समारोहDetails : आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं विशेष हवन-पूजन विधिवत रूप से संपन्न किया गया।
भगवान विश्वकर्मा जी को विश्व के प्रथम इंजीनियर एवं सृजनकर्ता माना जाता है। उनकी कृपा से ही विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग का विकास संभव हुआ है।
इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी के साथ-साथ समूह के सभी डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
पूजन एवं हवन कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से संस्था की निरंतर प्रगति एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करने की कामना की। 🙏✨.