Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी कहा राधारमण समूह के प्रयास सराहनीय
Details : भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के राज्यस्तरीय वार्षिकोत्सव 2016 के विगत रात्रि भव्य समापन समारोह अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा आज जाने माने भोजपुरी फिल्म अभिनेता, गायक एवं दक्षिण पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को भी अपने रंग में रंग लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में वे भी अपने आप को नहीं रोक पाए और अपने चुनिंदा गीतों की सुरमयी प्रस्तुति से जोरदार माहौल बना दिया। इन गीतों में गैंग्स ऑफ वसइपुर का जियो हो बिहार के लाला... षाहरूख खान की आने वाली फिल्म फैन का गीत दिलवा जबरजस्त फैन हो गईल... तथा गदर फिल्म का गीत मैं निकला गड्डी लेके सहित होली त्यौहार से जुड़े अनेक गीत जैसे होली खेलें रघुवीरा अवध में.... आदि प्रमुख थे। इस दौरान उनके साथ समूह के तीन विद्यार्थियों ललित मोहन, प्रणीता मिश्रा और विष्णु ने उनकर जमकर साथ दिया। इन गीतों को सुन दर्शक अपनी-अपनी जगह खड़े होकर नाचने लगे। श्री तिवारी नेे कार्यक्रम की भव्यता व विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन को देख अपने उद्बोधन में राधारमण समूह के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर आष्चर्य व्यक्त किया कि भोपाल के तकनीकी छात्रों में उनका इतना क्रेज है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों का प्यार देख उन्हें अपने फिल्मी करियर की 20 साल की तपस्या सफल होने का अहसास हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनका सेल्फी खिंचाने का लंबा दौर चला। उन्होंने इंजीनियरिंग के छात्रों से मिलकर यह भी कहा कि जिस देष में अच्छे इंजीनियरों का निर्माण हो रहा हो वहां प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के स्वप्न को पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता। समूह को शिक्षा जगत में और ऊंचा मुकाम हासिल करने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समूह में 7वे सेमेस्टर में अध्ययनरन उन 150 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जिनका प्लेसमेंट देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियों में हो चुका है। साथ ही उन्होंने वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त समूह द्वारा उन षिक्षकों व कर्मचारियों को भी सम्मनित किया गया जिन्होंने समूह में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। समूह के चेयरमेन आर.आर. सक्सेना ने श्री तिवारी को समूह की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान वार्षिकोत्सव में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों की तालियां बंटोरी। इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोगों ने भाग लिया जिसमें समूह सहित प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक शामिल थे।.

 

 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016                


 विहान के रंग में रंगे मनोज तिवारी  - 05-03-2016