Subject Name : इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ
राधारमण ग्रुप में इंजीनियर्स डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया* को नमन करते हुए विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने तकनीकी प्रगति के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विशेष रही।
अपने उद्बोधन में आपने कहा
इंजीनियर समाज की रीढ़ हैं, जिनके नवाचार और परिश्रम से ही देश का भविष्य संवरता है। युवा इंजीनियरों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।
कार्यक्रम में डॉ. पी. के. लाहिरी (ग्रुप डायरेक्टर, RGI), डॉ. जयपाल बिष्ट (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. सबीना (डायरेक्टर, ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट, RGI) एवं डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS) भी उपस्थित रहे।
राधारमण परिवार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। Posted By : |