Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage Detail

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage


Title : राधारमण में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेषज्ञ व्याख्यान
Details : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों को उद्योग से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटोमेशन इंजीनियर इंजीनियर हर्षित शुक्ला ने विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं में ऑटोमेशन की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने अपने व्याख्यान में पीएलसी, स्काडा, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल डिजाइन, इंस्ट्रूमेंटेशन कैलिब्रेशन, कमीशनिंग तथा मोटर्स के औद्योगिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तेल एवं गैस क्षेत्र सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ऑटोमेशन तकनीकों के प्रयोग और उससे जुड़े व्यावहारिक अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में ऑटोमेशन तकनीक उत्पादन क्षमता बढ़ाने, त्रुटियों को कम करने और कार्य प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। इस अवसर पर राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि संस्थान में समय-समय पर ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े अनुभवों और नवीन तकनीकों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है और इसी उद्देश्य से संस्थान में उद्योग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहरी, आर आई टी एस डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन श्री एस. बी. खरे, स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. जयपाल सिंह बिष्ट तथा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर वरुण प्रताप सिसोदिया का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विभाग के अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।.

 

 PEOPLES NEWS - 12-03-2026                


 RAJ EXPRESS - 12-03-2026                


 DAINIK SAMPARK - 12-03-2026                


 MIRAJ BHARAT - 12-03-2026                


 AAJ KI JANDHARA - 12-03-2026                


 KAMAL SAMPARK - 12-03-2026                


 BHOPAL EMS - 12-03-2026                


  - 12-03-2026