Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage Detail

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage


Title : राधारमण मेमोरियल यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 27 से
Details : भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, भोपाल द्वारा राधारमण ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में राधारमण मेमोरियल यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक राधारमण ग्रुप के खेल मैदान, रातीबड़, भोपाल में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (15+) के बालक एवं बालिकाएँ भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना एवं उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए जाएंगे। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी व पदक दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए डॉ. विशाल गुप्ता – 9907219560 डॉ. सौमन कुमार पांडा – 8658120201 से संपर्क किया जा सकता है।.

 

 DAINIK BHASKAR - 21-12-2025                


 PEOPLES NEWS - 21-12-2025                


 RAJ EXPRESS - 21-12-2025                


 DAINIK JAGRAN - 21-12-2025