Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage Detail

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage


Title : राधारमण ग्रुप में प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ पर सेमिनार
Details : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़, रातीबड़, भोपाल में विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आरआईटीएस सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। सेमिनार में हॉराइज़न कंसल्टेंसी के संस्थापक एवं निदेशक श्री श्रीधर पटवर्धन तथा सह-संस्थापक श्री विनीत अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में डिग्री के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़ाव, सही नेटवर्क और संवाद कौशल भी करियर के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, डायरेक्टर श्री राजीव मालवीय, श्री विष्णु राज, श्री अजय सिंह एवं डीन श्री एस.बी. खरे की उपस्थिति रही। अतिथियों ने इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। सेमिनार में नौकरी, इंटर्नशिप, साक्षात्कार की तैयारी और नेटवर्किंग के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।.

 

 HARI BHOOMI - 03-02-2026                


 DAINIK SAMPARK - 03-02-2026                


 AAJ KI JANDHARA - 03-02-2026                


 SWADESH JYOTI - 03-02-2026                


 MIRAJ BHARAT - 03-02-2026