Media & Advet. / Current Events
Current Events
 |
Walk-in Interview Sep. 2022
17-09-2022
Walk-in Interview
Join our multidisciplinary community of professionals, academicians, students, and administrators. On priority daily basis, we believe in learning from one another. With our extensive institution network on the ground, you can go on to make meaningful changes to in your professional career. . Radharaman Group of Institutions is looking for a well-organized, trust worthy teaching and non-teaching staff for Engineering/ Management/Diploma/ Pharmacy courses. candidates are required to visit on the scheduled dates with an application and original documents along with two sets of self-attested photocopies of their proof of date of birth, eligibility qualification mark sheets, degrees, two passport size photographs, copy of PAN and Aadhar Card (hard copy) experience certificate and other relevant testimonials or submit in electronic form (or Scanned Copies) at career@radharamanbhopal.com. Salary will be as per AICTE/UGC Norms. Minimum qualification is M.Tech for all Engineering Programmes, M.Pharma for Pharmacy Programmes, BE degree in the relevant branch for Diploma Programmes, Masters for MBA. For any enquiry contact at following mobile numbers. 9165010176, 7694011953, and 9165000750 (For Accounts only), Website: www.radharamanbhopal.com. |
| |
More Detail |
 |
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर राधारमण परिवार के सदस्यों के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
15-09-2022
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर निर्माण एवं सृजन के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर राधारमण परिवार के सदस्यों के लिए समृद्धि और खुशहाली की कामना की। |
| |
More Detail |
 |
राधारमण ग्रुप में स्व. कृष्ण मुरारी सहाय सक्सेना की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन
15-09-2022
राधारमण ग्रुप में स्व. कृष्ण मुरारी सहाय सक्सेना की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन
भोपाल: मध्य भारत के अग्रणी उच्च शिक्षा समूह राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स द्वारा विगत दिवस रेड क्रॉस संस्था साथ मिलकर समूह के अग्रज स्व कृष्ण मुरारी सहाय सक्सेना अध्यापक भिंड की स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन समूह परिसर में आयोजित किया गया. शिविर में रक्तदान किया गया. श्राद्ध पक्ष में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का उद्देश्य जहां एक ओर उनके द्वारा किये गए कार्यों का स्मरण करना व प्रेरणा पाना था तो वहीं आमजन को यह सन्देश देना था कि सभी को श्राद्ध पक्ष के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई एक ऐसा कार्य अवश्य करना चाहिए जिससे हम मानव समाज का भला कर सकें.
इस अवसर पर ताजा आंकड़ों व अध्ययनों का जिक्र करते हुए कहा की हमारे देश में खून की जरुरत व उसकी आपूर्ति में लगभग एक मिलियन यूनिट का अंतर है. समय पर खून न मिलने पर अनेक बीमार व दुर्घटनाग्रस्त लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं.
ग्रुप के चेयरमैन राधारमण सक्सेना ने अपने पिता स्वर्गीय श्री के एम सहाय सक्सेना के कार्यों का वर्णन करते हुए बताया कि वे प्रखर विद्वान, शिक्षाविद एवं शिक्षक होने के साथ साथ अपने ज़माने के कुश्ती व वॉलीबाल के उत्कृष्ट खिलाडी तथा समाज सेवी थे. उनके सहपाठियों एवं निकटतम मित्रों में श्री अटल बिहारी वाजपेयी भी रहे हैं. अटलजी से उनका पत्राचार मुख्यतः कविताओं के माध्यम से होता था. इसके अतिरिक्त उन्होंने पवित्र ग्रन्थ शिव पुराण का दोहा, चौपाई एवं छंद के रूप में गायन शैली में शिवायन के नाम से अनुवाद किया था. उन्होंने भिंड जिले के अनेक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवायें दी थीं. उनके शिष्यों में रिटायर्ड आई ए एस अधिकारी एवं भाजपा सांसद भगीरथ प्रसाद सहित अनेक शिक्षाविद रहे हैं.
इस कार्यकरणाम में राधारमण समूह के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया. |
| |
More Detail |
 |
Blood donation camp
13-09-2022
Blood donation camp |
| |
More Detail |
 |
Walk in interview More information please contact 9165010176,6263505379
10-09-2022
Walk in interview
More information please contact
9165010176,6263505379 |
| |
More Detail |
 |
राधारमण ग्रुप में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा वंदन
15-08-2022
राधारमण ग्रुप में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेयरमैन श्री आर आर सक्सेना एवं चेयरमैन मैडम श्रीमती मनोरमा सक्सेना द्वारा झंडा वंदन कर समस्त राधारमण ग्रुप के सदस्यों को मिठाई बांटकर
बधाई एवं शुभकामनाएं दी
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद।। |
| |
More Detail |
 |
राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा आज चित्रगुप्त समाज के सहयोग से जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त समाज भवन में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है
08-08-2022
राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा आज चित्रगुप्त समाज के सहयोग से जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त समाज भवन में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है
यह शिविर प्रति सोमवार सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा |
| |
More Detail |
 |
राधारमण आयुर्वेद कॉलेज द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित
01-08-2022
राधारमण आयुर्वेद कॉलेज द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित
राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा आज चित्रगुप्त समाज के सहयोग से जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त समाज भवन में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया. शिविर में डॉक्टर गायत्री तेलंग एवं डॉ अभिनव तिवारी के मार्गदर्शन में काॅलेज के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा द्वारा त्वचा, स्त्री, गठिया बाय, लीवर, मधुमेह, भगंदर सहित सर्दी खांसी, खून की कमी, पुराने बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, व साइनस आदि के लिए परामर्श प्रदान कर औषधि वितरण किया गया. साथ इस इस दौरान न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंद मरीजों के खून की जांच भी की गई.
इस शिविर का उद्घाटन राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर आर सक्सेना द्वारा किया गया. इस अवसर पर कायस्थ समाज की ओर से श्री राजेश नारायण श्रीवास्तव अध्यक्ष, जी एम जौहरी उपाध्यक्ष ,श्रीमती विभा श्रीवास्तव महिला अध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. यह शिविर प्रति सोमवार सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा |
| |
More Detail |
 |
राधारमण आयुवेद काॅलेज द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
30-07-2022
राधारमण आयुवेद काॅलेज द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
भोपाल। राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा चित्रगुप्त समाज के साथ मिलकर 1 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। महर्षि चरक जयंती के उपलक्ष्य में यह शिविर चित्रगुप्त मंदिर परिसर, हनुमान मंदिर के पास, जवाहर चैक पर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में काॅलेज के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक क डॉक्टर गायत्री तेलंग एवं डॉ अभिनव तिवारी द्वारा त्वचा, स़्त्री, गठिया बाय, लीवर, मधुमेह, भगंदर सहित सर्दी खांसी, खून की कमी, पुराने बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, व साइनस आदि के लिए परामर्श प्रदान कर औषधि वितरण की जाएगी
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि उनका समूह अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भली प्रकार समझता है तथा समय समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन कर आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए सक्रिय रहता है। इन शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों लोगों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया जा चुका है। |
| |
More Detail |
 |
राधारमण आयुर्वेद काॅलेज द्वारा नेत्र व दंत जांच शिविर आयोजित
07-07-2022
राधारमण आयुर्वेद काॅलेज द्वारा नेत्र व दंत जांच शिविर आयोजित
भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण आयुर्वेद काॅलेज द्वारा आज काॅलेज द्वारा संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय में निषुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस षिविर में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणजनों की आंखों एवं दांतों की जांच प्रकाश नेत्र चिकित्सालय तथा डेंटल हाॅस्पिटल से आए चिकित्सकों द्वारा की गई जिसमें मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिन चिकित्सकों ने षिविर में अपनी सेवाएं दीं उनमें डाॅ. मनोज नाहर, डाॅ. प्रषांत त्रिपाठी, डाॅ. अनुपमा शुक्ला आदि शामिल थे। समूह की ओर से डाॅ. गायत्री तैलंग, डाॅ. प्रमेन्द्र रघुवंशी, डाॅ. श्रुति वर्मा तथा डाॅ. महेन्द्र ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच की गई।
शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। यदि हम दीर्घ एवं सुखी जीवन चाहते हैं तो हमें नियमित रूप से अपने शरीर की देखभाल करनी होगी। |
| |
More Detail |
 |
निशुल्क विशाल नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर
06-07-2022
निशुल्क विशाल नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर |
| |
More Detail |
 |
राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आरआर सक्सेना जी ने जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया
03-07-2022
राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आरआर सक्सेना जी ने जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया
यह यात्रा सात नंबर महावीर द्वार से प्रारंभ होकर औरा मॉल होशंगाबाद रोड तक निकली थी |
| |
More Detail |
 |
राधारमण आयुर्वेद कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21-06-2022
राधारमण आयुर्वेद कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
भोपाल: राधारमण आयुर्वेद कॉलेज में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस दौरान जहाँ एक ओर विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन किये तो वहीं कॉलेज के आयुर्वेदाचार्यों एवं योग विशेषज्ञों द्वारा योग की महिमा के बारे में बताया गया. इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया की कर्नाटक में वर्ष 1888 में जन्मे भारतीय योग शिक्षक, आयुर्वेदिक चिकित्सक और विद्वान तिरुमलाई कृष्णमाचार्य को आधुनिक समय के योग के सबसे महत्वपूर्ण गुरुओं में माना जाता है. उन्होंने अपने प्रयासों से योग को पुनर्जीवित किया व एक नयी पहचान दी. कार्यक्रम में राधारमण समूह के सभी महाविद्यालयों के सीनियर डायरेक्टर ,डायरेक्टर, डीन,अधिकारी, कर्मचारी, एवं शिक्षक गण मौजूद थे.अतिथियों का आयुर्वेदिक पौधे देकर स्वागत किया गया
राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग न केवल शरीर को मजबूत व स्वस्थ बनता है बल्कि व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है. योग अपनाकर विद्यार्थी अच्छे अंक लाने से लेकर जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता पाने जैसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. |
| |
More Detail |
 |
राधारमण के 33 विद्यार्थी टैल्ब्रोस में चयनित
15-06-2022
राधारमण के 33 विद्यार्थी टैल्ब्रोस में चयनित
भोपाल: राधारमण समूह के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 33 विद्यार्थियों का चयन विश्व की अग्रणी ऑटोमोबाइल ओरिजनल इक्विपमेंट निर्माता कंपनी में हुआ है. कंपनी द्वारा विगत दिनों समूह परिसर में सिलेक्शन कैंपस का आयोजन किया गया था. इस कैंपस में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के जरिये 33 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया. कंपनी से आये अधिकारियों ने बताया की टैल्ब्रोस यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया, तिपहिया, कृषि मशीनरी, ऑफ-लोडर और औद्योगिक वाहनों के लिए विभिन्न प्रकार व जरूरतों वाले ओरिजिनल इक्विपमेंट्स का निर्माण करती है.
राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना में चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए कहा है कि राधारमण समूह हमेशा से देश विदेश की दिग्गज कंपनियों का पसंदीदा समूह रहा है जहां वे प्रतिवर्ष अपने लिए योग्य कर्मचारियों को खोजने के लिए आती हैं. इसका कारण समूह की शानदार शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए तैयार विद्यार्थियों की उपलब्धता है. अब तक हजारों विद्यार्थियों को देश विदेश की इन कंपनियों में बड़े पैकेज व उच्च पदों पर नियुक्तियां मिल चुकी हैं. |
| |
More Detail |
 |
राधारमण में साइंटिफिक नर्सिंग केयर पर सेमिनार आयोजित
27-05-2022
राधारमण में साइंटिफिक नर्सिंग केयर पर सेमिनार आयोजित
भोपाल: राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में साइंटिफिक नर्सिंग केयर विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार को प्रोफेसर हेरियत कुमार, प्रोफेसर राजेश तथा एसोसिएट प्रोफेसर एल्बी पॉल ने सम्बोधित किया. सेमिनार में मरीजों की देखभाल से जुडी विभिन्न बातों को विस्तार से बताया गया. जिन प्रमुख विषयों पर इस दौरान चर्चा की गई उनमें हॉस्पिटल में होने वाले संक्रमण, एनवायर्नमेंटल हाइजीन एंड कफ एटिकेट, फिजिकल एग्जामिनेशन, पेशेंट लिनन एंड इट्स केयर, पेशेंट बैड साइड, नर्सिंग प्रोसीजर्स आदि शामिल थे.
विशेषज्ञों ने बताया कि नर्सें आज के समाज में स्वास्थ्य संवर्धन से लेकर बीमारियों को रोकने तक आमजन और रोगियों को शिक्षित करने तथा उनके पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण काम में देखभाल और सहायता कर अहम भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सेमिनार था जिसमे नर्सिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने नर्सिंग की शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को बहुत ही उपयोगी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया. इसका फायदा विद्यार्थियों को न केवल अच्छे अंक लाने में मिलेगा बल्कि पढाई पूरी करने के बाद अपनी नौकरी में भी मिलेगा. |
| |
More Detail |
 |
राधारमण विद्यार्थियों ने किया नूर-उस-सबाह रेजीडेंसी, कोह-ए-फिजा साइट का भ्रमणभोपाल।
09-05-2022
राधारमण विद्यार्थियों ने किया नूर-उस-सबाह रेजीडेंसी, कोह-ए-फिजा साइट का भ्रमणभोपाल। कैसे एक मल्टीस्टोरी का निर्माण किसी इंडीपेंडेंट हाउस से अलग होता है। कैसे सिविल इंजीनियरिंग की मदद से बड़ी आबादी को सर्वसुविधायुक्त निवास प्रदान किया जा सकता है। ऐसी ही अनेकों तरह की जानकारियां राधारमण समूह के डिप्लोमा-सिविल के विद्यार्थियों ने अनुभवी विशेषज्ञों से हासिल की। मौका था इंडस्ट्रियल भ्रमण के तहत नूर-उस-सबाह रेजीडेंसी, कोह-ए-फिजा पर विकसित हो रही बहु मंज़िला ईमारत की साइट विजिट का। इस विजिट में निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग की नवीनतम तकनीकों, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, सुपरविजन, क्वालिटी चैक सहित अनेक तकनीकी चीजों की जानकारी दी। साथ ही इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिए। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने इस विजिट को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऑनसाइट भ्रमण विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान सीखी जाने वाली बातों के प्रेक्टिकल पहलुओं को समझने का मौका प्रदान करते हैं। इससे पढ़ी गई बातों को बेहतर तरीके से समझ में आती हैं। उन्होंने कहा कि समूह के सतत प्रयासों का परिणाम है कि आज राधारमण समूह को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनडिस्प्युटेड लीडर माना जाता है। अपनी पढ़ाई के दौरान ही देश विदेश की अच्छी कंपनियों में उनका सिलेक्शन हो जाता है |
| |
More Detail |
 |
राधारमण में मना फार्मा फेस्ट भोपाल।
29-04-2022
राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साईंसेज, भोपाल में फार्मेसी सप्ताह के दौरान फार्मा फेस्ट 2022 का आयोजन किया गया। इस दौरान में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियां का आयोजन किया गया।
डॉ एल के ओमरे, डायरेक्टर, आर.आई.पी.एस ने फेस्ट के उद्घाटन सत्र में अपने स्वागत भाषण में चिकित्सा के क्षेत्र में फार्मेसी के महत्व, फार्मा क्षेत्र में मौजूद अवसर तथा फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर.आर. सक्सेना ने विद्यार्थियों से कहा कि वे दवाओं की खोज, अनुसंधान और विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य से जुड़े होते हैं इसलिए उनका रोग व रोगियों से सीधा नाता होता है।
सप्ताह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर कई गतिविधियों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कपिल मालवीय द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया। |
| |
More Detail |
 |
राधारमण में डॉ. देबाश्री सरकार ने दिये करियर और व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल करने के टिप्स भोपाल।
26-04-2022
राधारमण में डॉ. देबाश्री सरकार ने दिये करियर और व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल करने के टिप्स
भोपाल। राधारमण समूह द्वारा विद्यार्थियों के करियर व जीवन लक्ष्यों को लेकर चलाई जा रही ’ संवाद:- लाइफ लेसन्स फ्रॉम लीजेंड्स’ श्रृंखला के तहत आज एनएलआईयू, भोपाल की प्रोफेसर व कानून तथा मानव अधिकार विशेषज्ञा डॉ. देबाश्री सरकार का उद्बोधन हुआ। उन्होंने ’’चुनौतियों का सामना करने व जीवन के अर्थ को पाने’’ नामक विषय पर चर्चा की।
सुश्री देबाश्री ने कहा हर वह व्यक्ति जिसमें सीखने की ललक हो वह विद्यार्थी होता है. सफलता की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को कभी भी नैतिकता, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, संगत, और पढाई में व्यवधान डालने वाले तत्वों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा ’’यदि किसी दुर्घटना में आपकी हड्डियां टूट जाती हैं तो वे दो-तीन महीने में जुड़ सकती हैं लेकिन यदि आपका कॉन्फिडेंस टूट जाता है तो आप उसे जीवन भर नहीं जोड़ पाते।’’
समय प्रबंधन पर सीख देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन की प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए। उदाहरण के लिए सोशल मीडिया और अन्य गैर जरुरी गतिविधियों पर उन्हें समय गंवाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा को जीत के लिए की जाने वाली दौड़ की तरह लिया जाता है जबकि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान अर्जन व चीजों को सीखना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा पूरी होने के बाद जॉब पाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि उस जॉब में बने रहना। जॉब में बने रहने के लिए स्किल्स बहुत जरूरी होते हैं।
"संवाद:- लाइफ लेशंस फ्रॉम लीजेंड्स" राधारमण ग्रुप में आयोजित होने वाली एक श्रृंखला है जिसका आरंभ 2008 में प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत के उद्बोधन से हुआ था जिसके बाद इस श्रृंखला में सांसद श्री मनोज तिवारी, बॉलीवुड डायरेक्टर प्रकाश झा, एक्टर विनीत सिंह, प्रसिद्ध वैज्ञानिक टेसी थॉमस आदि जैसी महान विभूतियों ने भी अपने उद्बोधन दिए हैं I
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि यह एक अत्यंत उपयोगी सेमीनार था जिसमें सुश्री देबाश्री ने न केवल विद्यार्थियों के जीवन में काम आने वाले महत्वपूर्ण सुझाव दिये बल्कि उन्हें कैसे जीवन में अपनाना है यह भी बताया। कार्यक्रम में राधारमण समूह के सभी डायरेक्टर्स, फैकल्टी मेम्बर्स व कर्मचारी भी मौजूद रहे। |
| |
More Detail |
 |
राधा रमन इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में आज दिनांक 26 अपà¥à¤°à¥ˆà¤² 2022 को वृकà¥à¤·à¤¾à¤°à¥‹à¤ªà¤£ का कारà¥à¤¯à¤•à¥à¤°à¤® संपनà¥à¤¨ किया गया
26-04-2022
राधा रमन इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में आज दिनांक 26 अपà¥à¤°à¥ˆà¤² 2022 को वृकà¥à¤·à¤¾à¤°à¥‹à¤ªà¤£ का कारà¥à¤¯à¤•à¥à¤°à¤® संपनà¥à¤¨ किया गया जिसमें कॉलेज के सीनियर डायरेकà¥à¤Ÿà¤°, डायरेकà¥à¤Ÿà¤°, पà¥à¤°à¤¿à¤‚सिपल,फैकेलà¥à¤Ÿà¥€ मेंबरà¥à¤¸ à¤à¤µà¤‚ छातà¥à¤° गण उपसà¥à¤¥à¤¿à¤¤ रहे। |
| |
More Detail |
 |
पृथ्वी दिवस पर राधारमण कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण भोपाल
23-04-2022
पृथ्वी दिवस पर राधारमण कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण
भोपाल: पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज भोपाल ने परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नीम और गुलाब के पौधे लगाने की पहल की। छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने प्रकृति को संरक्षित करने और पृथ्वी पर शुद्ध शून्य प्रभाव पर ध्यान देने के साथ कार्बन क्रेडिट अर्जित करने के लिए लगातार काम करने की शपथ भी ली। छात्रों ने इन पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया. उल्लेखनीय है कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना इन गतिविधियों में विशेष रुचि ली और उपस्थित सभी छात्रों और संकाय सदस्यों को ऐसी गतिविधियों में दिलचस्पी लेने के लिए प्रोत्साहित किया। समूह के वरिष्ठ निदेशक, डॉ. पी.के. लाहिड़ी ने छात्रों को इस प्रकार की ग्रामीण आउटरीच गतिविधियों द्वारा पृथ्वी को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। |
| |
More Detail |
|