Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरिएंटल और एल.एन.सी.टी. ने दर्ज की शानदार जीत
23-11-2025

भोपाल। राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबले खेले गए, जिनमें ओरिएंटल कॉलेज और एल.एन.सी.टी. (LNCT) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी जीत पक्की की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मैदान पर मौजूद रहे। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज का सामना एस.ए.टी.आई. (S.A.T.I.) से हुआ। टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने वाली एस.ए.टी.आई. के खिलाफ ओरिएंटल कॉलेज ने 19.3 ओवर में 123 रन, सभी विकेट गिरने से पहले बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 21 रन, अंश पुरोहित ने 20 रन और मनस सोनी ने तेज़ 18 रन की अहम पारियाँ खेलीं। जवाब में एस.ए.टी.आई. की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर में 95 रन, 9 विकेट खोकर ही बना सकी, जिससे ओरिएंटल कॉलेज ने मुकाबला 28 रनों से जीत लिया। गेंदबाज़ी में ओरिएंटल की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट, सौरभ सिंह ने 2 विकेट और विशाल मीणा ने भी 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। इस जीत के साथ ओरिएंटल कॉलेज सेमीफाइनल में पहुँच गया। _____ दूसरा मैच (सुपर नॉकआउट): एल.एन.सी.टी. की 32 रनों से धमाकेदार जीत दूसरे सुपर नॉकआउट मुकाबले में एल.एन.सी.टी. (LNCT) और बंसल कॉलेज आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एल.एन.सी.टी. ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन, 9 विकेट खोकर बनाए। टीम के लिए रोहन ने शानदार 50 रन, अभिनीत गौर ने 36 रन, और अमित परदेशी ने 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंसल कॉलेज की टीम 18.5 ओवर में 114 रन, 9 विकेट तक ही पहुँच सकी और एल.एन.सी.टी. ने मैच 32 रनों से अपने नाम किया। गेंदबाज़ी में विष्णु बागड़ी और हृषभ सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3–3 विकेट झटके, जबकि प्रियंशु रमोशी ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - राधारमण कॉलेज और ओरिएंटल कॉलेज ने दर्ज की दमदार जीत
22-11-2025

भोपाल. राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के मुकाबलों ने रोमांच का नया स्तर छू लिया। दिन के पहले मैच में राधारमण कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मित्तल कॉलेज को 82 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज ने सिस्टेक-जी को *54 रनों से पराजित करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। मुकाबलों से पूर्व डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS)* और *एस. बी. खरे (डीन एडमिनिस्ट्रेशन, RGI)* ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। पहले मुकाबले में राधारमण कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में *149/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नियाज़ अंसारी ने शानदार 54 रन*, जबकि *शमशाद और राज सिंह* ने *21–21 रन का बेहतरीन योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्तल कॉलेज की टीम राधारमण कॉलेज की सटीक गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह दबाव में रही और 11.4 ओवर में 67 रन पर ही सिमट गई। राधारमण कॉलेज की ओर से कप्तान विवेक ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट* चटकाए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया उनके अलावा *अरमान और भूमिक प्रजापति ने 2–2 विकेट लेकर जीत को और भी निर्णायक बना दिया। दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज और सिस्टेक-जी आमने-सामने थे। टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुनने वाली सिस्टेक-जी के विरुद्ध ओरिएंटल कॉलेज ने 15 ओवर में 123/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनन शर्मा ने तेज़ 34 रन, *अंश पुरोहित ने 25 रन, और प्रियांशु आचार्य* ने 18 रन जोड़े। जवाब में सिस्टेक-जी की टीम ओरिएंटल की गेंदबाज़ी के आगे टिक न सकी और *14.2 ओवर में 69 रन पर ही ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में गौतम ने सिस्टेक-जी की पारी को हिलाते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट* झटके, जबकि *श्रेयांश मिश्रा* ने 3 विकेट, और हिमांशु मिश्रा व संकल्प शिव ने 2–2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। ओरिएंटल कॉलेज ने यह मुकाबला 54 रनों से जीत लिया। राधारमण समूह के खेल परिसर में खेले गए ये दोनों मुकाबले टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बनाते हुए आगामी मैचों के लिए उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण समूह के भव्य खेल मैदान पर आज खेले गए राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबलों में टी.आई.टी. और यूआईटी-आरजीपीवी ने शानदार जीत दर्ज की।
21-11-2025

मुकाबलों से पहले आर.आई.पी.एस. के निदेशक डॉ. राजीव मालवीय ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। पहले मैच में टी.आई.टी. ने आई.ई.एस. को 42 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में यूआईटी-आरजीपीवी ने वी.एन.एस. को 10 विकेट से मात देकर एकतरफा जीत हासिल की। विपुल यादव, आदित्य 23 और भरत असनानी के अद्भुत प्रदर्शन ने आज के खेल में जान डाल दी। राधारमण समूह के खेल परिसर में आयोजित यह टूर्नामेंट लगातार रोमांचक मुकाबलों के लिए चर्चा में बना हुआ है।

  More Detail
Current Event

आरजीपीवी राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट एस.ए.टी.आई. और जे.एन.सी.टी. ने दर्ज की जीत
20-11-2025

भोपाल, 20 नवंबर. राधारमण क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के तीसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में सिस्टेक-आर और एस.ए.टी.आई. के बीच दिलचस्प भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिस्टेक-आर टीम मात्र 63 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.ए.टी.आई. की टीम भी 63 रन ही बना सकी, जिससे मैच रोमांचक सुपर ओवर में पहुँचा। सुपर ओवर में एस.ए.टी.आई. ने शानदार अंदाज़ में 11 रन बनाए, जिसके जवाब में सिस्टेक-आर केवल 4 रन जोड़ सकी और इस तरह एस.ए.टी.आई. ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए सौरव सिंह ने मात्र 4 रन देकर 5 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला आरईसी और जे.एन.सी.टी. के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरईसी कॉलेज ने 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.एन.सी.टी. ने शांत और संतुलित बल्लेबाज़ी का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया और आरईसी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जे.एन.सी.टी. की जीत गेंदबाज़ी और महत्वपूर्ण क्षणों में जिम्मेदार बल्लेबाज़ी का परिणाम रही।

  More Detail
Current Event

राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - बंसल और आर.ई.सी. की जीत
19-11-2025

भोपाल. राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के दूसरे दिन राधारमण खेल मैदान में मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग जैन (निदेशक, आर.ई.सी.) तथा डॉ. विशाल गुप्ता (प्राचार्य एवं खेल अधिकारी, आर.जी.आई.) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन पर जोर दिया। दिन के शुरुआती निर्धारित मैच में एन.आर.आई. टीम समय पर मैदान में उपस्थित न होने के कारण आर.ई.सी. को वॉकओवर से जीत मिली। इसके बाद मुख्य मुकाबले में एस.आइ.आर.टी. और बंसल के बीच तीव्र टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस.आइ.आर.टी. ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। आसिफ ने 28 रन, नाइटिक ने 23 रन और तरुण एस.आर. ने नाबाद 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंसल टीम ने संयम और जोश से बल्लेबाज़ी करते हुए 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए अनुज ने नाबाद 36 रनों की समयोचित और मैच-विजयी पारी खेली। मैच में प्रभावशाली गेंदबाज़ी करने वाले विष्णु बागड़ी (बंसल) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण सक्सेना जी की पुण्य स्मृति में राधारमण ग्रुप में रक्तदान शिविर
19-01-2026

परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी (संस्थापक राधारमण समूह) की पुण्य स्मृति में राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सभी संस्थानों द्वारा भावपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल में किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा भोपाल एवं एचडीएफसी बैंक, शक्ति नगर शाखा के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। स्वर्गीय राधारमण सक्सेना जी के जीवन मूल्यों—सर्वजन कल्याण, सेवा और मानवता—को नमन करते हुए इस पावन कार्यक्रम का शुभारंभ आरजीआई समूह के अध्यक्ष इंजीनियर श्री संजीव सक्सेना जी ने अपने कर-कमलों से किया। कार्यक्रम के आरंभ में उनकी आवाज में भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। उन्होंने कहा, रक्तदान केवल दान नहीं, जीवन देने वाला अनमोल उपहार है। जब हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाते हैं, तभी मानवता का सच्चा धर्म पूरा होता है। हर व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। रक्तदान शिविर में राधारमण समूह के स्टाफ, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। मानवीय संवेदना से भरे इस आयोजन में रक्त इकट्ठा कर रेड क्रॉस सोसाइटी को समर्पित किया गया—जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई आशा जगाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा राधारमण सक्सेना, श्री भूपेन्द्र पटेल (वाइस प्रेसिडेंट, तपस्या शिक्षा समिति), ग्रुप डायरेक्टर श्री पी.के. लहरी, श्री एस.बी. खरे (डीन, RITS), समूह के सभी संस्थानों के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, श्री भूपेन्द्र वर्मा (ब्रांच मैनेजर, HDFC बैंक शक्ति नगर), रेड क्रॉस सोसाइटी से आए डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव, श्रीमती दीपशिखा मदाम तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला भोपाल की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का वातावरण सेवा, संवेदना और श्रद्धांजलि से ओतप्रोत रहा—मानो प्रत्येक रक्तदाता स्वर्गीय राधारमण सक्सेना जी के सपनों को आगे बढ़ा रहा हो।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ संस्थापक स्व. आर. आर. सक्सेना को श्रद्धांजलि के साथ शुरुआत
18-11-2025

भोपाल. राधारमण समूह के दिवंगत चेयरमैन आर. आर. सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित कर आज से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत आरजीआई क्रिकेट ग्राउंड, भोपाल में हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में टीआईटी और मित्तल की जीत आज खेले गए पहले मैच में टी.आई.टी ने शशिब को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शशिब टीम ने 8 विकेट खोकर 119 रन बनाए, जिसमें प्रभु प्रसाद मोहापात्रा की 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी शामिल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टी.आई.टी टीम ने 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। कीर्ती कुमार तिवारी ने 29 रन और आदित्य ने 14 रन का योगदान दिया। गेंदबाज़ी में टी.आई.टी के विपुल यादव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले दिन के दूसरे मुकाबले में मित्तल ने पटेल टीम को 34 रनों से हराया। मित्तल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष सुकोमा ने 37 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सौरभ प्रजापति ने तेज़ 21 रन जोड़े। जवाब में पटेल टीम 17.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। पटेल की ओर से सुमन सिंह ने 60 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। गेंदबाज़ी में मित्तल के श्याम ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता 18 से 28 नवंबर तक चलेगी और इसमें प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों की कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं।

  More Detail
Current Event

शिक्षा जगत के पथप्रदर्शक स्व. राधारमण सक्सेना को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
13-11-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय राधारमण सक्सेना की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार, 13 नवम्बर को मानस भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाज और राजनीति जगत से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा राधारमण समूह के पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि स्व. सक्सेना ने अपने प्रेरणादायी जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होनें अपने कर्म, सादगी और दूरदर्शिता से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा की एक मजबूत नींव रखी। राधारमण समूह की स्थापना कर उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। स्व. सक्सेना न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी थे। वे ब्रह्मलीन संतश्री कृष्ण मुरारी सहाय सक्सेना — शिवायन (पद्म महाशिव पुराण) के रचयिता — के पुत्र थे और अपने पिता की आध्यात्मिक विरासत को कर्मयोग के रूप में आगे बढ़ाया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र इंजीनियर संजीव सक्सेना, महासचिव – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, तथा इंजीनियर प्रवीण सक्सेना, अध्यक्ष – जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल (शहर) ने श्रद्धांजलि अर्पित करने आए सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। दोनों ही पुत्र प्रदेश की राजनीति में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

  More Detail
Current Event

समूह संस्थापक स्व. श्री राधारमण सक्सेना जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
07-11-2025

राधारमण समूह परिवार गहन शोक और व्यथित हृदय के साथ अपने पूज्य संस्थापक स्व. श्री राधारमण सक्सेना जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। आपका जीवन समर्पण, मूल्य और आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणा-स्रोत रहेंगे। आपने शिक्षा, संस्कार और सेवा को जो दिशा दी, वही राधारमण समूह की पहचान बनी रहेगी। हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना में शोकाकुल सक्सेना परिवार के सहभागी बनें — दिनांक: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 समय: सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक स्थान: मानस भवन श्यामला हिल्स पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल आपकी आत्मा की शांति हेतु हमारी सामूहिक प्रार्थना… ॐ शांति

  More Detail
Current Event

श्रद्धांजलि सभा — स्व. श्री आर. आर. सक्सेना जी (अध्यक्ष, राधारमण समूह)
06-11-2025

राधारमण समूह, भोपाल के रातीबड़ कैम्पस में आज हमारे आदरणीय अध्यक्ष स्व. श्री आर. आर. सक्सेना जी की पावन स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय चेयरमैन सर की पुत्रवधू प्रो. (डा.) अरुणा सक्सेना ने उनका पुन्य स्मरण किया. सभा में श्री भूपेंद्र पटेल, डा. पी. के. लाहिरी (ग्रुप डायरेक्टर), डा. भूपेंद्र मिश्रा, डा. अनुराग जैन, डा. अजय सिंह, डा. विष्णु राज, डा. राजीव मालवीय एवं डा. जयपाल बिष्ट जी सहित राधा रमन परिवार के सदस्य शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने स्व. श्री आर. आर. सक्सेना जी को एक दूरदर्शी, प्रेरणास्रोत और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया। उन्होंने 2003 में तपस्या शिक्षा समिति के अंतर्गत राधारमण समूह की स्थापना कर जिस समर्पण, करुणा और दूरदर्शिता से संस्थान को विकसित किया, वह हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में समूह के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने अपने प्रिय संस्थापक के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। आपकी दी हुई दिशा, दृष्टि और मूल्यों से राधारमण परिवार सदैव प्रेरित रहेगा। ॐ शांति

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई, भदभदा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
03-11-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन राधारमण सक्सेना का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार की शाम उनका अंतिम संस्कार भदभदा श्मशान घाट, भोपाल में किया गया। अंतिम यात्रा में राजधानी और मध्यप्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय राधारमण सक्सेना पूर्व में रायसेन जिले में जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राधारमण ग्रुप की स्थापना कर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में राधारमण ग्रुप ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहचान बनाई और हजारों विद्यार्थियों को करियर के अवसर प्रदान किए। उनके निधन से शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पुत्र— इंजीनियर संजीव सक्सेना, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवीण सक्सेना, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष—सहित भरापूरा परिवार और असंख्य आत्मीयजन छोड़ गए हैं। प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  More Detail
Current Event

शोक संदेश
03-11-2025

गहरा दुख व्यक्त करते हुए सूचित किया जाता है कि हमारे पूज्य पिता जी श्री राधारमण सक्सेना जी (पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, जिला रायसेन से सेवानिवृत्त) एवं राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन का आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को प्रातः 4:00 बजे निधन हो गया है। अंतिम दर्शन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक निवास स्थान – 143, वैशाली नगर, भोपाल पर होंगे। अंतिम यात्रा शाम 4:00 बजे भदभदा विश्राम घाट की ओर प्रस्थान करेगी।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
28-09-2025

यह आयोजन (RITS) के प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
28-09-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन (RITS) के प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुर्गा पूजा के उपरांत आयोजित इस गरबा महोत्सव में डांडिया की मधुर धुनों और पारंपरिक नृत्यों से उत्सव का वातावरण सराबोर हो गया। छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में *फार्मेसी की रस रानी ग्रुप* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि *आरआईटीएस की दिव्या ज्योति ग्रुप* उपविजेता रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन *डॉ. भारती वेंकटेश* और *श्रीमती चेतना शर्मा* द्वारा किया गया। विजेताओं को संस्था के संस्थापक सदस्य *श्री इंजीनियर संजीव सक्सेना* द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन *श्री राधारमण सक्सेना* एवं उनकी धर्मपत्नी *श्रीमती मनोरमा सक्सेना* भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी और विशेष रूप से *डॉ. पिंकी सिकरवार* एवं उनकी टीम की सराहना की, जिन्होंने गरबा महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। अध्यक्ष *श्री राधारमण सक्सेना* ने कहा कि — *राधारमण परिवार की एकजुटता और छात्रों-शिक्षकों का उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।* संगीत, नृत्य और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन राधारमण परिवार के लिए यादगार पर्व साबित हुआ।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर निबंध प्रतियोगिता भोपाल।
26-09-2025

राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People) रखी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के परिसर में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संस्थान की प्राचार्य डॉ. वेनिस मारिया डेविड, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि, स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायु की आवश्यकता सबसे अधिक है। हमें छात्रों के माध्यम से एक संदेश देना है कि यदि हम अभी से पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। राधारमण ग्रुप हमेशा ऐसे शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

  More Detail
Current Event

10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: रैली और स्वास्थ्य परीक्षण
24-09-2025

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम कोड़िया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 🩺 लगभग 50 मरीजों को आयुर्वेद परामर्श दिया गया और आयुर्वेद के महत्व को साझा किया गया। 🚩 कॉलेज के छात्रों द्वारा रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना और श्रीमती मनोरमा सक्सेना ने हरि झंडी दिखाकर किया। 👨‍💼 इस कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के सभी निदेशक और कॉलेज के डीन उपस्थित रहे। 🎓 इस आयुर्वेद दिवस का सफल संचालन प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र मिश्रा और उप-प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 🌱 आयुर्वेद से स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बढ़ाएं।

  More Detail
Current Event

राधारमण नर्सिंग कॉलेज में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
23-09-2025

भोपाल। विश्व अल्जाइमर दिवस (21 सितम्बर) के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम फ़न विद कलर पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, रोगियों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित करना तथा समाज में व्याप्त मिथकों और कलंक को कम करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पेंटिंग के माध्यम से स्मृति, आशा और समावेशिता का संदेश देने का अवसर मिला। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना, चेयरपर्सन श्रीमती मनोरमा सक्सेना, समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी, डीन अकादमिक्स डॉ. समीना मुबीन, डीन एडमिन श्री एस.बी. खरे, ग्रुप डीन श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह (RITS), डॉ. अनुराग जैन (REC), डॉ. राजीव कुमार मालवीय (RIPS) और डॉ. विष्णु राज (RCP) सहित विभिन्न विभागों के प्रिंसिपल, वरिष्ठ संकाय सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा, "अल्जाइमर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राधारमण ग्रुप हमेशा से ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का समर्थन करता आया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाते रहें।"

  More Detail
Current Event

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन पिपरिया में किया जा रहा है
20-09-2025

स्वास्थ्य सेवा शिविर ✨ 📍 स्थान: श्री शुभ देवी धाम, श्री दुर्गा मंदिर, माता पिपरिया, तह. पिपरिया, जिला- नर्मदापुरम (461775) 📅 दिनांक: 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) ⏰ समय: दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक तथा रात 10:00 बजे से 1:00 तक 👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सक: डॉ. गोविंद गोयल – कंसल्टेंट, पंचकर्म विभाग डॉ. दीक्षा पाँडे – कंसल्टेंट, स्त्री एवं प्रसूति विभाग 🩺 शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ: ✅ संधिवात, गठियावात, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों का दर्द ✅ मोटापा, लकवा ✅ अनियमित मासिक धर्म (PCOD, PCOS) ✅ सफेद पानी की समस्या ✅ स्त्री/पुरुष बांझपन ✅ गुदा रोग (पाइल्स, फिशर, फिस्टुला) 🙏 आयोजन: श्री राज राजेश्वरी मातृछाया जनकल्याण समिति 🌸 सौजन्य: राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल फतेहपुर डोबरा, रातीबड़, भोपाल (म.प्र.) 📞 संपर्क: 8269638727, 9131244177

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंडक्शन प्रोग्राम "ज्ञान आरम्भ – 2025" का आयोजन
18-09-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, फ़ार्मेसी एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ज्ञान आरम्भ – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में **श्री आर. जी. द्विवेदी, चेयरमैन – ISTD भोपाल** उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की आधारशिला है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पी. के. जैन, डायरेक्टर जनरल – टेलीकॉम, भोपाल एवं चेयरमैन – राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राधारमण परिवार सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए हमें गर्व है कि वे देश की तकनीकी प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने कहा कि 24 वर्ष पुराने इस ग्रुप में पढ़ चुके हजारों छात्र आज देश-विदेश की नामी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और संस्था तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। राधारमण ग्रुप का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सदैव उत्कृष्ट रहा है और यहां से विद्यार्थियों को लगातार आकर्षक पैकेज पर अवसर मिलते रहे हैं। संस्थान में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण, अनुभवी फैकल्टी और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग पर विशेष बल दिया जाता है। इसी कारण हमारे विद्यार्थी न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि शोध, स्टार्टअप्स और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।* कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर, सभी संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, डीन एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना को अपने शैक्षणिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए और उन्होंने उत्साहपूर्वक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को आत्मसात किया।

  More Detail
Current Event

दसवाँ आयुर्वेद दिवस – राधारमण ग्रुप में उत्साहपूर्वक मनाया गया
18-09-2025

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल, भोपाल (म.प्र.) द्वारा *निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर* का सफल आयोजन किया गया। 📍 स्थान – कोड़िया ग्राम, जिला भोपाल 👩‍⚕️👨‍⚕️ 50 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। 🙏 शिविर में निस्वार्थ सेवा देने वाले समर्पित स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद: 1. Dr. Rahul Jain (Camp Incharge) 2. Dr. Santosh Meena 3. Dr. Ankita Kulhare 4. Dr. Aman Gupta 5. Maya Thakur 6. Ramsakhee Prajapati ➡️ मार्गदर्शक: डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी 📜 श्री आर. आर. सक्सेना ,चेयरमैन आर . जी. आई . ग्रुप का संदेश: आयुर्वेद दिवस पर राधारमण परिवार संकल्प लेता है कि आयुर्वेदिक परंपराओं और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करेंगे। समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पंहुचाना ही हमारा ध्येय हैं। यह दिवस हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 NEXT