Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : ओरिएंटल कॉलेज बना राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन फाइनल में यूआईटी–आरजीपीवी को 47 रन से हराया
Details : भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट मैदान पर आज आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ओरिएंटल कॉलेज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यूआईटी–आरजीपीवी को 47 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन ओरिएंटल की सटीक गेंदबाज़ी और संयमित बल्लेबाज़ी ने उन्हें विजेता बना दिया। फाइनल मुकाबले की शुरुआत में यूआईटी–आरजीपीवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। ओरिएंटल कॉलेज ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन का मज़बूत और प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंश पुरोहित ने 30 रन की पारी खेली, जबकि प्रियांशु आचार्य ने 26 रन बनाए। आयुष्मान सिंह ने 12 गेंदों पर 16 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम के रन रेट को बढ़ाया। अतिरिक्त 22 रन भी टीम के कुल स्कोर में अहम साबित हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूआईटी–आरजीपीवी की टीम ओरिएंटल की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे संघर्ष करती दिखी और पूरी टीम 18.3 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज़ी में कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। वरुण कोस्थे ने 12 रन और श्रेयांश मिश्रा ने 9 रन बनाए, लेकिन रन गति हमेशा दबाव में रही। ओरिएंटल कॉलेज की ओर से गेंदबाज़ों ने कमाल किया। हिमांशु मिश्रा ने 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए — उनका यह शानदार स्पेल पूरे फाइनल की दिशा तय करने वाला साबित हुआ। उनके अलावा विशाल मीणा ने 2 विकेट, संकल्प शिव ने 2 विकेट, और श्रेयांश मिश्रा ने भी 2 विकेट लेकर यूआईटी–आरजीपीवी को बड़े अंतर से रोक दिया। तेज़ शुरुआत में ही मनस सोनी ने फ़ैज़ान क़ादिर को पहली गेंद पर आउट कर दबाव बना दिया था। ओरिएंटल की ओर से शानदार गेंदबाज़ी और लयबद्ध टीम प्रदर्शन को देखते हुए हिमांशु मिश्रा को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।.

 

 ओरिएंटल कॉलेज बना राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन - 28-11-2025                


 ओरिएंटल कॉलेज बना राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन - 28-11-2025                


 ओरिएंटल कॉलेज बना राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन - 28-11-2025