Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण ग्रुप के प्रोफेसर श्री जयपाल सिंह बिष्ट ने किया संस्थान का गौरव बढ़ाया
Details : भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल में 5 एवं 6 सितंबर 2026 को आयोजित Global MANIT Alumni Sports Meet 2026 में राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जयपाल सिंह बिष्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन की 40+ आयु वर्ग प्रतियोगिता में सिंगल्स एवं डबल्स दोनों श्रेणियों में रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल प्रो. बिष्ट की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित किया है, बल्कि राधारमण ग्रुप का नाम भी गौरवान्वित किया है। शिक्षण एवं छात्र कल्याण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ खेलों में भी उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना ने प्रो. जयपाल सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए कहा कि, प्रो. जयपाल सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। राधारमण परिवार उनकी इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। राधारमण परिवार प्रो. जयपाल सिंह बिष्ट को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता है।.

 

 राधारमण ग्रुप के प्रोफेसर श्री जयपाल सिंह बिष्ट ने किया संस्थान का गौरव बढ़ाया - 07-09-2026