Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट
Details : इंदौर ने पहले दिन रीवा को 6 विकेट से हराया भोपाल, 12 दिसंबर राधारमण समूह के भव्य खेल मैदान में आज RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 की शानदार शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन राधारमण समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर राधारमण समूह के सभी संस्थानों के निदेशक भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस टूर्नामेंट में भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और उज्जैन की टीमें हिस्सा ले रही हैं. फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में रीवा और इंदौर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर रीवा ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 127 रन, 7 विकेट खोकर एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर खड़ा किया। रीवा की ओर से आर्यन सिंह ने 32 रन और दिव्यांश सोनी ने 25 रन की उपयोगी पारियाँ खेलीं। इंदौर की गेंदबाज़ी में दीपेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तनय पाटीदार और श्रेयांश तिवारी को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच को पूरी तरह नियंत्रित रखा। टीम ने 14.5 ओवर में 128 रन, 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाज़ी में कप्तान दीपेंद्र का बेहतरीन फॉर्म जारी रहा, जिन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे। उनके अलावा दिव्यांश सोनी ने 25 रन तथा शुभ खत्री ने 17 रन का योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन — 37 रन और 3 विकेट — के लिए दीपेंद्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।.

 

 राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट  -                 


 राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट  -                 


 राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट  -                 


 राधारमण- RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट  -