Title : राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ग्वालियर और जबलपुर की जीतDetails : राधारमण ग्रुप के खेल मैदान पर आयोजित राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल चरण में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें ग्वालियर और जबलपुर टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबलपुर ने सागर को 8 विकेट से हराया। सागर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। जवाब में जबलपुर ने मात्र 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ने उज्जैन को 74 रनों से पराजित किया। ग्वालियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उज्जैन की टीम 16.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। ग्वालियर की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
दोनों ही मुकाबले उच्च स्तरीय खेल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ संपन्न हुए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।.
राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 - 13-12-2025