| Detail : राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंस (RIPS) के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत आज Regional Science Centre का भ्रमण किया।
इस विज़िट का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े प्रयोगात्मक ज्ञान से रूबरू कराना तथा उनकी जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र में स्थापित विभिन्न इंटरएक्टिव मॉडल्स, वैज्ञानिक प्रयोगों और प्रदर्शनों को देखा, जिससे उन्हें कक्षा में पढ़े गए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और स्मरणीय रही। |