Subject Name : राधारमण छात्रों ने सीखे श्रीकृष्ण के जीवन से लीडरशिप के गुण
राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (RITS) के एमबीए विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति सोलंकी के नेतृत्व में चार विद्यार्थियों ने शनिवार को भारतीय विद्या भवन, एम.पी. नगर में आयोजित सम्मेलन श्रीकृष्ण से नेतृत्व के पाठ : आधुनिक पेशेवरों के लिए सीख और विकास में भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), भोपाल द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग समिति, ISTD भोपाल के चेयरमैन श्री आर.जी. द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ आज भी प्रबंधन और नेतृत्व के लिए मार्गदर्शक हैं। उदाहरण स्वरूप, महाभारत के युद्ध में अर्जुन के भ्रम और संकोच को दूर कर श्रीकृष्ण ने उन्हें नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। यह दर्शाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय और दूरदर्शिता ही नेतृत्व की असली पहचान होती है।
सम्मेलन में राधारमण के छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने संवाद को और भी सार्थक बना दिया। उन्होंने अपने विचारों और प्रश्नों से चर्चा को जीवंत बनाया।
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि, हमारे विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में भागीदारी संस्थान के लिए गर्व का विषय है। श्रीकृष्ण के नेतृत्व सूत्र विद्यार्थियों को जीवन और करियर में दूरदर्शिता, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। Posted By : |