Subject Name : राधारमण इंस्टीट्यूट में एंटी रैगिंग वीक का आयोजन
भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग वीक मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान के माध्यम से रैगिंग विरोधी संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत पोस्टरों पर Say No to Ragging, Stop the Hate, Stand for Others और Freedom from Ragging, Dignity for All जैसे नारे प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे कॉलेज परिसर को पूर्णतः रैगिंग मुक्त बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
राधारमण समूह के अध्यक्ष श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि संस्थान सदैव छात्र हितों के लिए समर्पित है और यहां हर विद्यार्थी को सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
प्राध्यापकों ने भी छात्रों को एंटी रैगिंग कानून और अनुशासन संबंधी जानकारी दी तथा रैगिंग मुक्त परिसर बनाने का आह्वान किया। Posted By : |