Subject Name : राधारमण समूह के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस में दो दिवसीय छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राधारमण समूह के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस में दो दिवसीय छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एचआर विशेषज्ञ चंदन एस. भटवडकर ने किया, जो एचआर क्षेत्र में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के कौशल को बढ़ाना और उन्हें साक्षात्कार के लिए तैयार करना था। इस दौरान एचआर विशेषज्ञ चंदन भटवडकर ने छात्रों को प्लेसमेंट, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार तैयारी, नौकरी खोज, रणनीतियों और पेशेवर शिष्टाचार के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। Posted By : |