Subject Name : राधारमण में व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
भोपाल। राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा विगत दिवस एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित था। सेमिनार में विशेषज्ञ के रूप में आये विकास पटेल ने व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश, कॉम्पिटिटिव इंग्लिश, सॉफ्ट स्किल्स और बॉडी लैंग्वेज के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में श्री पटेल ने बताया कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में तकनीकी ज्ञान से नौकरी तो मिल सकती है, लेकिन व्यक्ति की पहचान, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक सफलता उसके व्यक्तित्व पर निर्भर करती है। उन्होंने आत्म-जागरूकता, प्रभावी संप्रेषण (कम्युनिकेशन स्किल्स), भावनात्मक बुद्धिमत्ता (इमोशनल इंटेलिजेंस) और सकारात्मक दृष्टिकोण (पॉजिटिव एटीट्यूड) को सफलता के लिए आवश्यक गुण बताया।
सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और कार्यशाला के दौरान श्री पटेल से अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा:
हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। ऐसे सेमिनार युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और संप्रेषण जैसे गुणों से सुसज्जित करते हैं, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाते हैं। Posted By : |