Subject Name : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राधारमण नर्सिंग कॉलेज का जन-जागरूकता अभियान
भोपाल। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राधारमण नर्सिंग कॉलेज, भोपाल के बी.एससी. नर्सिंग (प्रथम एवं तृतीय वर्ष) तथा जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हमीदिया अस्पताल में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने मरीजों और उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, प्रकार और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को रोकथाम के तरीकों को सरल भाषा में समझाया और जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अभियान का संचालन राधारमण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वेनिस मारिया डेविड तथा शिक्षिकाओं अंकिता शाइनी एंड्रूज़ और श्वेता राय के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा,
हमारे विद्यार्थी केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी हैं। हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना समाज की एक बड़ी आवश्यकता है और मुझे गर्व है कि राधारमण परिवार के छात्र-छात्राएं इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Posted By : |