RGI : CURRENT VIDEOS

 

Videos :

30-11-2024 : विश्व एड्स दिवस पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भोपाल। एचआईवी/एड्स के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को भोपाल के राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, रातीबड़ में विश्व एड्स दिवस एड्स से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्राचार्य डॉ. वेनिस मरिया डेविड तथा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, रातीबड़ से डॉ. जैन की उपस्थिति में यह प्रस्‍तुति दी गई। छात्रों ने ग्रामीणजनों को एड्स से बचाव और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्‍होंने समाज में इसे लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर किया। कार्यक्रम में राधारमण समूह के अध्यक्ष आर आर सक्सेना ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपाय अपनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम समाज को शिक्षा और संवेदनशीलता प्रदान करते हैं, जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा PHC का स्टाफ भी उपस्थित रहा। अंत में सभी ने इस बीमारी से बचाव और जागरूकता के लिए अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।





विश्व एड्स दिवस पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन
भोपाल। एचआईवी/एड्स के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को भोपाल के राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, रातीबड़ में विश्व एड्स दिवस एड्स से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष नाटक की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्राचार्य डॉ. वेनिस मरिया डेविड तथा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, रातीबड़ से डॉ. जैन की उपस्थिति में यह प्रस्‍तुति दी गई। छात्रों ने ग्रामीणजनों को एड्स से बचाव और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्‍होंने समाज में इसे लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर किया। 
कार्यक्रम में राधारमण समूह के अध्यक्ष आर आर सक्सेना ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपाय अपनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम समाज को शिक्षा और संवेदनशीलता प्रदान करते हैं, जो इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा PHC का स्टाफ भी उपस्थित रहा। अंत में सभी ने इस बीमारी से बचाव और जागरूकता के लिए अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।

Posted By :