RGI : CURRENT EVENTS



30-08-2024 : राधारमण में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का आयोजन



राधारमण में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का आयोजन
 30 अगस्त 2024: राधारमण समूह परिसर में  भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश, भोपाल संभाग के तत्वाधान में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का आयोजन किया गया। इस शिविर में भोपाल संभाग के पांच जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शिविर का संचालन सुधीर सिंह विश्वकर्मा (सीहोर), विशाल सिंह भदोरिया (विदिशा), सुशील बिल्लौर (रायसेन), रमेश मेवाड़ा (सीहोर), मोहम्मद अजहरुद्दीन (भोपाल), और सूरज सूर्यवंशी (सीहोर) के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, अरविंद चोरगड़े ने सभी प्रतिभागियों और स्टाफ को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। ग्रोथ प्रोग्राम के तहत, सभी विद्यालयों को भारत स्काउट गाइड ध्वज, पुस्तकें, बेजेस आदि वेलकम किट के रूप में प्रदान किए गए। इसके साथ ही, ऑनलाइन यूथ मेंबर सिस्टम पोर्टल में स्काउट गाइड की प्रविष्टि करने के बाद, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
राधारमण समूह के समूह चेयरमेन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमें गर्व है कि हमारा संस्थान ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर स्काउट मास्टरों को उनके दायित्वों के लिए तैयार करने में सहयोग कर रहा है। भविष्य में भी हम शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों का समर्थन करते रहेंगे। इस शिविर ने न केवल प्रतिभागियों को नेतृत्व कौशल सिखाया, बल्कि उन्हें समाज सेवा की भावना से भी ओत-प्रोत किया। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इस प्रकार के और भी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का आयोजन - 30-08-2024