RGI : CURRENT EVENTS



14-11-2024 : राधारमण ग्रुप में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन



राधारमण ग्रुप में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन
भोपाल: राधारमण ग्रुप में आज आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी की उपस्थिति में सभी मुख्य अतिथियों का साल श्रीफल और शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आरजीपीवी के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन, डीएसडब्ल्यू डॉ. के. टी. चतुर्वेदी  विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल हमारे विद्यार्थियों के खेल कौशल को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है, बल्कि उनके बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि राधारमण ग्रुप ऐसे आयोजन का हिस्सा बन रहा है, जो युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासित और प्रेरित करने की दिशा में काम कर रहा है।
टूर्नामेंट का पहला मैच कल से शुरू होगा, जिसमें कुल 18 टीमें 20-20 फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के सभी डायरेक्टर, फैकल्टी सदस्य और छात्र भी समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण ग्रुप में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन - 14-11-2024                




                राधारमण ग्रुप में आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन - 14-11-2024