16-11-2024 : राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का रोमांच ओरियंटल कॉलेज और एसआईआरटी जीते अपने अपने मुकाबले
राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का रोमांच
ओरियंटल कॉलेज और एसआईआरटी जीते अपने अपने मुकाबले
भोपाल, 16 नवंबर।
राधारमण ग्रुप परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का शुभारंभ राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर पीके लहरी, राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अनुराग जैन ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। दिन भर खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहला मुकाबला सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (एसएटीआई), विदिशा और ओरिएंटल कॉलेज, भोपाल के बीच खेला गया। एसएटीआई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओरिएंटल कॉलेज ने 17.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। इस मैच में ओरिएंटल कॉलेज के बल्लेबाज यशार्थ विसोपिया ने 43 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में रवि सिंह ने 3.1 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए और विरोधी टीम को जल्दी आउट करने में सफलता पाई। ओरिएण्टल कॉलेज के रवि सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए राधा रमन इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.अनुराग जैन ने मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरे मैच में सागर इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसआईआरटी) और एनआरआई कॉलेज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एनआरआई कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसआईआरटी ने 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनआरआई टीम ने पूरे 20 ओवर खेले लेकिन 106 रन ही बना सकी और 2 रनों से मैच हार गई। इस मैच में एसआईआरटी के बल्लेबाज आयुष सोनी ने 30 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि गेंदबाज साहेब खान ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप डायरेक्टर पी के लहरी ने मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
राधारमण ग्रुप द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में राज्य के 18 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
Posted By :