RGI : CURRENT EVENTS



18-11-2024 : राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट: सिस्टेक आर और यूआईटी आरजीपीवी ने जीते मुकाबले



राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट: 
सिस्टेक आर और यूआईटी आरजीपीवी ने जीते मुकाबले 
भोपाल। राधारमण समूह क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज के मुकाबले बेहद रोमांचक और यादगार रहे। इन लीग मैचों में सिस्टेक आर और यूआईटी आरजीपीवी की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की।
पहला मुकाबला सिस्टेक आर और आईईएस के बीच हुआ जिसमे सिस्टेक आर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की. इस एकतरफा मैच को सिस्टेक आर ने 117 रनों के बड़े अंतर से जीता। कप्तान ओमप्रकाश मिश्रा ने 59 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। वहीं, विशाल ने भी 41 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में जीतू ने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि हर्ष मिश्रा ने 2 ओवर में केवल 8 रन देकर 2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान ओमप्रकाश मिश्रा को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मुकाबले में यूआईटी आरजीपीवी  ने सिस्टेक जी को बेहद कड़े मुकाबले में 6 रनों से हराया। इस मैच में प्रवीश ने 65 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। अतुल राज ने भी 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। गेंदबाज उज्ज्वल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 अहम विकेट लिए, जबकि आतिफ ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उज्ज्वल को मैन आफ द मैच चुना गया। इस मैच में सिस्टेक जी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की. 
राधारमण ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्यभर के 18 प्रमुख कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट: सिस्टेक आर और यूआईटी आरजीपीवी ने जीते मुकाबले  - 18-11-2024