RGI : CURRENT EVENTS



19-11-2024 : राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट ट्रूबा और राधारमण ने जीते अपने अपने मुकाबले



राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट 
ट्रूबा और राधारमण  ने जीते अपने अपने मुकाबले 
भोपाल। राधारमण समूह क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज हुए लीग मैचों में ट्रूबा और राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। 
पहले मुकाबले में ट्रूबा ने वीएनएस को 145 रनों के बड़े अंतर से हराया। ट्रूबा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकिट पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य मिश्रा ने 50 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ अमित ठाकुर ने 17 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उत्कर्ष पांडे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ध्रुव सिंह ने केवल 4 गेंदों में 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को पवेलियन पहुँचाया। शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मुकाबले में राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज ने शाशिब कॉलेज को 38 रनों से हराया। राधारमण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकिट पर 137 रन बनाये। टीम के बल्लेबाज श्रीराम कोहली ने 52 गेंदों में 42 रनों की सधी हुई पारी खेली, जबकि रामनिवास पटेल ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। गेंदबाजी में सरफे आलम अंसारी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। शाशिब कॉलेज की टीम 14.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सरफे आलम अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट ट्रूबा और राधारमण ने जीते अपने अपने मुकाबले  - 19-11-2024                




                राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट ट्रूबा और राधारमण ने जीते अपने अपने मुकाबले  - 19-11-2024