RGI : CURRENT EVENTS

20-11-2024 : राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरिएंटल और राधारमण पहुंचे सेमी फाइनल में
राधारमण – आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट ओरिएंटल और राधारमण पहुंचे सेमी फाइनल में भोपाल। राधारमण समूह क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आज ओरिएंटल और राधारमण ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में ओरिएंटल ने यूआईटी आरजीपीवी को 4 विकेट से हराया। यूआईटी आरजीपीवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 108 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सिद्धार्थ सिंह ने 17 गेंदों में 29 रनों की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में ओरिएंटल के रवि सिंह और विक्की यदुवंशी ने 3-3 विकेट झटके। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओरिएंटल की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यशार्थ विसोपिया ने 35 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि विक्की यदुवंशी ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ओरिएण्टल के विक्की यदुवंशी को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. दूसरे मुकाबले में राधारमण ग्रुप ने राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज (आर ई सी) को 6 विकेट से हराया। आर ई सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में मात्र 72 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज रोशन ने 44 गेंदों में 23 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राधारमण ग्रुप के गेंदबाज शिवम कुमार ने 1 ओवर में 1 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि इरशाद ने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए। 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राधारमण ग्रुप की टीम ने 10.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। कप्तान विवेक ने 29 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। राधारमण के शिवम् कुमार को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया.Posted By :
