RGI : CURRENT EVENTS



28-11-2024 : राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल ने फाइनल में रीवा को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत



राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल ने फाइनल में रीवा को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत
भोपाल, 28 नवंबर 2024: राधारमण ग्रुप के खेल परिसर में आयोजित राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भोपाल ने रीवा को 112 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस एकतरफा मुकाबले में भोपाल ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल ने 20 ओवर में 8 विकिट पर 161 का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए विशाल कुमार ने 39 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। अमन ठाकरे ने भी 36 रन बनाए और अंत में मनन शर्मा ने तेजतर्रार 8 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में रीवा की टीम महज 49 रन पर सिमट गई। भोपाल के विकास ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 विकेट लेकर रीवा के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राधारमण ग्रुप के चेयरमैन राधारमण सक्सेना ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "यह टूर्नामेंट न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देता है, बल्कि छात्रों के बीच अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करता है। मैं सभी खिलाड़ियों और आयोजन टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
पुरस्‍कार वितरण समारोह के मुख्‍य अतिथि लाल बहादुर शास्‍त्री अकादमी के निदेशक डॉक्‍टर संजय भारद्वाज थे। इसके अतिरिक्‍त कार्यक्रम में आरजीपीवी के डीन स्‍टूडेंट वेलफेयर डॉ केटी चतुर्वेदी, पीएसएस सेन्‍ट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजूकेशन, भोपाल के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर दीपक पालीवाल, राधारमण समूह के वाइस चेयरमैन भूपेन्‍द्र पटेल ग्रुप डायरेक्टर डॉ पीके लहरी निदेशक डॉक्टर अनुराग जैन, सहित ग्रुप के समस्त डायरेक्टर और फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल ने फाइनल में रीवा को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत - 28-11-2024                




                राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल ने फाइनल में रीवा को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत - 28-11-2024