RGI : CURRENT EVENTS

06-12-2024 : उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी का उत्कृष्ट प्रयास: व्हीलचेयर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी का उत्कृष्ट प्रयास: व्हीलचेयर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित व्हीलचेयर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अस्थिवाधित महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत खेल कौशल और अटूट जज्बे से सभी का दिल जीत लिया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर हो रहे इस अनोखे आयोजन में आठ राज्यों की 10 टीमों के 180 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने हौसले और कड़ी मेहनत का परिचय दिया। इस प्रेरणादायक आयोजन में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों का जज्बा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। यह आयोजन यह संदेश देता है कि चुनौतियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, हौसले और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में समानता और साहस का भी संदेश दिया। उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी का यह प्रयास वास्तव में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन समिति और खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने इस प्रेरणादायक टूर्नामेंट को सफल बनाया। हौसले और जुनून से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।Posted By :
