20-12-2024 : राधारमण में 10 दिवसीय क्लाउड कंप्यूटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
राधारमण में 10 दिवसीय क्लाउड कंप्यूटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
भोपाल: राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (CRISP) के सहयोग से और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) Govt.of India के प्रायोजन में क्लाउड कंप्यूटिंग पर 10 दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT) कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया और 17 दिसंबर 2024 को परीक्षा के साथ इसका समापन हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी को क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और कौशलों से लैस करना था, जिससे वे अपने छात्रों को आधुनिक उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।
इस कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें क्लाउड आर्किटेक्चर, डिप्लॉयमेंट मॉडल्स, वर्चुअलाइजेशन, और डेटा सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल थे।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. दुर्गेश विश्वकर्मा और प्रो. प्रमिला लोवंशी रहे, जबकि कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. समीना इलियास मुबीन थीं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक रूप से उपयोगी बताया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राधारमण ग्रुप ने इस तरह के उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया। क्लाउड कंप्यूटिंग आज के डिजिटल युग की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है, और हमारे प्रशिक्षकों को इस क्षेत्र में कौशल प्राप्त करते देखना उत्साहजनक है। हम ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित कर देश के तकनीकी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Posted By :