23-09-2025 : राधारमण नर्सिंग कॉलेज में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल। विश्व अल्जाइमर दिवस (21 सितम्बर) के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम फ़न विद कलर पेंटिंग का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, रोगियों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित करना तथा समाज में व्याप्त मिथकों और कलंक को कम करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पेंटिंग के माध्यम से स्मृति, आशा और समावेशिता का संदेश देने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना, चेयरपर्सन श्रीमती मनोरमा सक्सेना, समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी, डीन अकादमिक्स डॉ. समीना मुबीन, डीन एडमिन श्री एस.बी. खरे, ग्रुप डीन श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह (RITS), डॉ. अनुराग जैन (REC), डॉ. राजीव कुमार मालवीय (RIPS) और डॉ. विष्णु राज (RCP) सहित विभिन्न विभागों के प्रिंसिपल, वरिष्ठ संकाय सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा, "अल्जाइमर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राधारमण ग्रुप हमेशा से ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का समर्थन करता आया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाते रहें।"
Posted By :