RGI : CURRENT EVENTS



03-11-2025 : राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई, भदभदा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार



भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन राधारमण सक्सेना का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार की शाम उनका अंतिम संस्कार भदभदा श्मशान घाट, भोपाल में किया गया। अंतिम यात्रा में राजधानी और मध्यप्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय राधारमण सक्सेना पूर्व में रायसेन जिले में जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राधारमण ग्रुप की स्थापना कर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में राधारमण ग्रुप ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहचान बनाई और हजारों विद्यार्थियों को करियर के अवसर प्रदान किए।
उनके निधन से शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पुत्र— इंजीनियर संजीव सक्सेना, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवीण सक्सेना, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष—सहित भरापूरा परिवार और असंख्य आत्मीयजन छोड़ गए हैं।
प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई - 03-11-2025                




                राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई - 03-11-2025                




                राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई - 03-11-2025                




                राधारमण ग्रुप के संस्थापक राधारमण सक्सेना को अंतिम विदाई - 03-11-2025