RGI : CURRENT EVENTS

13-11-2025 : शिक्षा जगत के पथप्रदर्शक स्व. राधारमण सक्सेना को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय राधारमण सक्सेना की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार, 13 नवम्बर को मानस भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाज और राजनीति जगत से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा राधारमण समूह के पूर्व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्व. सक्सेना ने अपने प्रेरणादायी जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होनें अपने कर्म, सादगी और दूरदर्शिता से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा की एक मजबूत नींव रखी। राधारमण समूह की स्थापना कर उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
स्व. सक्सेना न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी थे। वे ब्रह्मलीन संतश्री कृष्ण मुरारी सहाय सक्सेना — शिवायन (पद्म महाशिव पुराण) के रचयिता — के पुत्र थे और अपने पिता की आध्यात्मिक विरासत को कर्मयोग के रूप में आगे बढ़ाया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र इंजीनियर संजीव सक्सेना, महासचिव – मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, तथा इंजीनियर प्रवीण सक्सेना, अध्यक्ष – जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल (शहर) ने श्रद्धांजलि अर्पित करने आए सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। दोनों ही पुत्र प्रदेश की राजनीति में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                शिक्षा जगत के पथप्रदर्शक स्व. राधारमण सक्सेना को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि - 13-11-2025                