RGI : CURRENT EVENTS

18-11-2025 : राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ संस्थापक स्व. आर. आर. सक्सेना को श्रद्धांजलि के साथ शुरुआत
भोपाल. राधारमण समूह के दिवंगत चेयरमैन आर. आर. सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित कर आज से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत आरजीआई क्रिकेट ग्राउंड, भोपाल में हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में टीआईटी और मित्तल की जीत आज खेले गए पहले मैच में टी.आई.टी ने शशिब को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शशिब टीम ने 8 विकेट खोकर 119 रन बनाए, जिसमें प्रभु प्रसाद मोहापात्रा की 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी शामिल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टी.आई.टी टीम ने 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। कीर्ती कुमार तिवारी ने 29 रन और आदित्य ने 14 रन का योगदान दिया। गेंदबाज़ी में टी.आई.टी के विपुल यादव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले दिन के दूसरे मुकाबले में मित्तल ने पटेल टीम को 34 रनों से हराया। मित्तल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष सुकोमा ने 37 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सौरभ प्रजापति ने तेज़ 21 रन जोड़े। जवाब में पटेल टीम 17.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। पटेल की ओर से सुमन सिंह ने 60 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। गेंदबाज़ी में मित्तल के श्याम ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह प्रतियोगिता 18 से 28 नवंबर तक चलेगी और इसमें प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों की कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं।Posted By :
