RGI : CURRENT EVENTS



22-11-2025 : राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - राधारमण कॉलेज और ओरिएंटल कॉलेज ने दर्ज की दमदार जीत



भोपाल.  राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के मुकाबलों ने रोमांच का नया स्तर छू लिया। दिन के पहले मैच में राधारमण कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मित्तल कॉलेज को 82 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज ने सिस्टेक-जी को *54 रनों से पराजित करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। मुकाबलों से पूर्व डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS)* और *एस. बी. खरे (डीन एडमिनिस्ट्रेशन, RGI)* ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पहले मुकाबले में राधारमण कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में *149/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नियाज़ अंसारी ने शानदार 54 रन*, जबकि *शमशाद और राज सिंह* ने *21–21 रन का बेहतरीन योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्तल कॉलेज की टीम राधारमण कॉलेज की सटीक गेंदबाज़ी के सामने पूरी तरह दबाव में रही और 11.4 ओवर में 67 रन पर ही सिमट गई। राधारमण कॉलेज की ओर से कप्तान विवेक ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट* चटकाए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया 
 उनके अलावा *अरमान और भूमिक प्रजापति ने 2–2 विकेट लेकर जीत को और भी निर्णायक बना दिया।
दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज और सिस्टेक-जी आमने-सामने थे। टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुनने वाली सिस्टेक-जी के विरुद्ध ओरिएंटल कॉलेज ने 15 ओवर में 123/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनन शर्मा ने तेज़ 34 रन, *अंश पुरोहित ने 25 रन, और प्रियांशु आचार्य* ने 18 रन जोड़े। जवाब में सिस्टेक-जी की टीम ओरिएंटल की गेंदबाज़ी के आगे टिक न सकी और *14.2 ओवर में 69 रन पर ही ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में गौतम ने सिस्टेक-जी की पारी को हिलाते हुए 3 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट* झटके, जबकि *श्रेयांश मिश्रा* ने 3 विकेट, और हिमांशु मिश्रा व संकल्प शिव ने 2–2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। ओरिएंटल कॉलेज ने यह मुकाबला 54 रनों से जीत लिया।
राधारमण समूह के खेल परिसर में खेले गए ये दोनों मुकाबले टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बनाते हुए आगामी मैचों के लिए उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - राधारमण कॉलेज और ओरिएंटल कॉलेज ने दर्ज की दमदार जीत - 22-11-2025                




                राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट - राधारमण कॉलेज और ओरिएंटल कॉलेज ने दर्ज की दमदार जीत - 22-11-2025