RGI : CURRENT EVENTS

15-12-2025 : इंदौर बना राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट  का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंदौर की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को 66 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। 
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जबलपुर ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंदौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंदौर की ओर से दीपेंद्र ने मात्र 28 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उनके अलावा तनय पाटीदार ने 36 रन, देव किशन यादव ने 22 रन और वेदांत सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम इंदौर के गेंदबाज़ों के सामने दबाव में नजर आई और पूरी टीम 12.1 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। जबलपुर की ओर से प्रशांत कुमार राम ने 46 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सके। इंदौर की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही, जहाँ दीपेंद्र ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दिव्य कृष्ण मित्तल और तनय पाटीदार ने 3–3 विकेट लेकर जीत को सुनिश्चित किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. संजय भारद्वाज (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, गौतम गंभीर के कोच) और डॉ. मोहन सेन (कुलसचिव, RGPV) विशेष रूप से उपस्थित रहे। राधारमण समूह की ओर से ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी के लाहिरी सहित समूह के अन्य महाविद्यालयों के डायरेक्टर मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता इंदौर टीम और उपविजेता जबलपुर टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन अवसर पर राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करता है। राधारमण समूह का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाए, ताकि हमारे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें।

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                इंदौर बना राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन - 15-12-2025                