23-03-2026 : राधारमण में विहान के अंतर्गत 23 से 28 मार्च तक विविध खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में दिखेगा उत्साह और प्रतिस्पर्धा का जोश
भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के रातीबड़ परिसर में वार्षिकोत्सव “विहान” के अंतर्गत 23 मार्च से 28 मार्च तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस स्पोर्ट्स सेगमेंट में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इन प्रतियोगिताओं में गली क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टग ऑफ वॉर एवं आर्म रेसलिंग जैसे टीम और पावर गेम्स शामिल होंगे। वहीं व्यक्तिगत एवं इंडोर गेम्स में शतरंज, कैरम, शॉट पुट, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त लेमन स्पून रेस, स्लो बाइक रेस और ट्रेजर हंट जैसी मनोरंजक एवं सहभागिता आधारित गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Posted By :