RGI : CURRENT EVENTS

30-03-2026 : ‘विहान’ महोत्सव में गूंजे फिल्मी और सूफी गीत, पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार ने बांधा समां

राधारमण समूह के वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र
भोपाल। राधारमण समूह, भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक महोत्सव ‘विहान’ के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार ने “दमादम मस्त कलंदर”, “छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके” और “मैं तो आई तेरे अंगना, दरस दिखा” जैसे लोकप्रिय सूफी एवं फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके गीतों ने पूरे परिसर को संगीतमय बना दिया और बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
राधारमण समूह परिसर, रातीबड़ में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में अभिनंदा सरकार ने एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मी और सूफी गीत प्रस्तुत किए। उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति पर विद्यार्थियों ने तालियों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।
यह कार्यक्रम राधारमण समूह के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘विहान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। महोत्सव में तकनीकी प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि ‘विहान’ महोत्सव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राधारमण समूह के संचालक प्रोफेसर पी. के. लाहिरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और तकनीकी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ‘विहान’ महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के अंत में पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ और कार्यक्रम आगामी दिनों में भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                विहान’ महोत्सव में गूंजे फिल्मी और सूफी गीत, पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार ने बांधा समां - 30-03-2026                

                ‘विहान’ महोत्सव में गूंजे फिल्मी और सूफी गीत, पार्श्व गायिका अभिनंदा सरकार ने बांधा समां - 30-03-2026                