RGI : CURRENT EVENTS



15-04-2026 : राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रो. विपिन कुमार तिवारी की बड़ी उपलब्धि, फार्माकोग्नोसी पर पुस्तक प्रकाशित



भोपाल, राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल के प्रोफेसर विपिन कुमार तिवारी ने अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए फार्माकोग्नोसी एवं फाइटोकेमिस्ट्री विषय पर एक पाठ्यपुस्तक प्रकाशित की है। उनकी यह पुस्तक Pharmacognosy & Phytochemistry-II (Theory) (BP504 T) बी.फार्मा पाँचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है।
यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित जेईसी पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित की गई है और इसमें विषय से जुड़े महत्वपूर्ण सिद्धांतों को सरल एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में विशेष सहायता मिलेगी।
प्रो. विपिन कुमार तिवारी फार्माकोग्नोसी विषय में मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्म) की डिग्री धारक हैं और लंबे समय से शिक्षण एवं शोध कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह पुस्तक फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी शैक्षणिक संसाधन साबित होगी।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे संस्थान के प्रोफेसर द्वारा लिखी गई यह पुस्तक छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। राधारमण समूह सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करता रहा है, और यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता और मेहनत का परिणाम है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रो. विपिन कुमार तिवारी की बड़ी उपलब्धि, फार्माकोग्नोसी पर पुस्तक प्रकाशित - 15-04-2026                




                राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रो. विपिन कुमार तिवारी की बड़ी उपलब्धि, फार्माकोग्नोसी पर पुस्तक प्रकाशित - 15-04-2026                




                राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रो. विपिन कुमार तिवारी की बड़ी उपलब्धि, फार्माकोग्नोसी पर पुस्तक प्रकाशित - 15-04-2026